43 भारतीय सैनिकों की एक टुकड़ी मंगोलिया के साथ सैन्य अभ्यास के लिए रवाना हो गई है। इस अभ्यास को नोमैडिक एलीफैंट नाम दिया गया है। यह दोनों देशों के बीच 15वां सैन्य अभ्यास होगा। यह अभ्यास राजधानी उलानबाटर में सोमवार 17 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा। संयुक्त अभ्यास का आयोजन दोनों देशों में बारी-बारी से किया जाता है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों की सेना के बीच सकारात्मक माहौल बनाना और सर्वोत्तम कार्यशैली का आदान-प्रदान करना है। अभ्यास के दौरान पर्वतीय इलाकों में आतंकरोधी अभियान पर विशेष बल दिया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज तमिलनाडु के कोयंबटूर में साउथ इंडिया नेचुरल फार्मिंग समिट 2025… Read More
नीति आयोग ने आज “आकांक्षी ब्लॉकों में जल बजट” पर एक रिपोर्ट जारी की ।… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साईं राम के दिव्य मंत्रों के बीच आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी पहुंचे… Read More
बिहार में जनता दल युनाईटेड प्रमुख नीतीश कुमार कल 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ… Read More
कैरेबियाई द्वीप कुराकाओ ने फीफा विश्वकप फुटबॉल के लिए क्वालीफाई करने वाला अब तक का… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के श्रीसत्य़ साईं जिले में आध्यात्मिक गुरू श्री… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment