Categories: News-Headlines

भारतीय सेना की एक टुकड़ी रुस में आंतकवाद रोधी जमीनी प्रशिक्षण अभ्यास पर एमडीएमएम प्लस ईडब्ल्यूजी के लिए रवाना हुई

राजपूताना राइफल्स के साथ सबद्ध एक बटालियन के 32 कर्मियों की एक टुकड़ी 25-30 सितंबर,2023 तक रुस में आतंकवाद रोधी जमीनी प्रशिक्षण अभ्यास(एफटीएक्स) आसियान रक्षा मंत्री बैठक(एडीएमएम) प्लस विशेषज्ञ कार्यदल(ईडब्ल्यूजी) के लिए रवाना हुई। इस बहुराष्ट्रीय संयुक्त सैन्य अभ्यास की मेजबानी ईडब्ल्यूजी के सहअध्यक्ष के रुप में रुस, म्यामांर के साथ मिलकर कर रहा है। यह अभ्यास नाएप्यीडॉ, म्यामांर में 2-4 अगस्त,2023 तक एडीएमएम प्लस ईडब्ल्यूजी की टेबल टॉप अभ्यास के पश्चात हो रहा है।

वर्ष 2017 के बाद से एडीएमएम प्लस बैठक दक्षिण पूर्ण एशिया के देशो(आसियान) तथा प्लस देशों के साथ वार्तालाप और समन्वय का अवसर प्रदान करती है। शुरुआती एडीएमएम का आयोजन हनोई में 12 अक्टूबर,2010 को किया गया था। इस वर्ष आसियान सदस्यों के साथ प्लस समूह भी अभ्सास में भागीदारी कर रहा है।

अभ्यास के दौरान आंतकवाद रोधी अनेक अभ्यासों का आयोजन किया जाएगा। इसमें दृढ़ीकृत क्षेत्र में आंतकवादी समूहों को नष्ट करना भी सम्मिलित होगा। इस अभ्यास का मुख्य लक्ष्य आतंकवाद रोधी क्षेत्र में क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करना एवं इसे प्रोत्साहन देना है।

आतंकवाद रोधी पर एडीएमएम प्लस ईडब्ल्यूजी भारतीय सेना को आंतकवाद विरोधी अभियान में अपनी विशेषज्ञता और सर्वोत्तम प्रथाओं को सांझा करने का एक मंच प्रदान करने के साथ-साथ 12 अन्य देशो के साथ सहयोग बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगा। भारतीय सेना को इस अभ्यास से एक सर्वश्रेष्ठ व्यवसायिक अनुभव प्राप्त होने की आशा है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

5 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

6 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.