तृतीय मिसाइल सह गोला-बारूद (एमसीए) बार्ज, यार्ड 77 (एलएसएएम 9) का युद्धपोत का शुभारंभ अधीक्षक (विशाखापत्तनम) सीएमडीई जी रवि द्वारा 22 सितम्बर 2023 को गुट्टेनादेवी, पूर्वी गोदावरी, आंध्र प्रदेश (मैसर्स एसईसीओएन का प्रक्षेपण स्थल) में किया गया । स्वदेशी निर्माताओं से प्राप्त सभी प्रमुख और सहायक उपकरणों /प्रणालियों से लैस, यह बार्ज रक्षा मंत्रालय की “मेक इन इंडिया” पहल का गर्व से भरा ध्वजवाहक है।
08 एक्स मिसाइल सह गोला-बारूद (एमसीए) बार्ज के निर्माण और वितरण के लिए मैसर्स एसईसीओएन इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, विशाखापत्तनम, एक एमएसएमई भारत सरकार की पहल “आत्मनिर्भर भारत” के साथ अनुबंध किया गया था। एमएसएमई शिपयार्ड ने पहले ही 18 जुलाई 2023 को पहला एमसीए बार्ज सौंप र दिया है और 18 अगस्त 2023 को दूसरे बार्ज का शुभारंभ किया है। इस बार्ज का निर्माण इंडियन रजिस्टर ऑफ शिपिंग (आईआरएस) के वर्गीकरण नियमों के अंतर्गत 30 साल की सेवा अवधि के साथ किया जा रहा है। एमसीए बार्ज की उपलब्धता भारतीय नौसेना के जहाज व पोतघाट के साथ बाहरी बंदरगाहों दोनों पर वस्तुओं/गोला-बारूद के परिवहन, आरोहण और उतरने के लिए परिचालन प्रतिबद्धताओं की सुविधा प्रदान करेगी।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment