Categories: News-Headlines

भारतीय रेलवे अयोध्या से जनकपुर के बीच ‘भारत गौरव डीलक्स AC टूरिस्ट ट्रेन’ शुरू करेगा

भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और शानदार ऐतिहासिक स्थलों को भारत और दुनिया के लोगों के सामने प्रदर्शित करने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन को साकार करने के लिए भारतीय रेलवे अपनी भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन को “श्रीराम-जानकी यात्रा: अयोध्या से जनकपुर” तक एक बहुत ही खास यात्रा पर चलाने जा रहा है जो पड़ोसी देशों भारत और नेपाल के दो सबसे महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों अयोध्या और जनकपुर को कवर करती है। ये पर्यटक ट्रेन 17 फरवरी, 2023 को दिल्ली से शुरू होगी और ये पहल दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करेगी और दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को भी बढ़ावा देगी।

इस टूरिस्ट ट्रेन में नंदीग्राम, सीतामढ़ी, काशी और प्रयागराज की यात्रा भी अतिरिक्त आकर्षण के रूप में शामिल होगी। जनकपुर और वाराणसी में क्रमशः होटलों में दो रात्रि प्रवास होंगे, वहीं अयोध्या, सीतामढ़ी और प्रयागराज की यात्रा गंतव्य की ओर दिन के पड़ाव में शामिल होगी।

इस अत्याधुनिक डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन में दो फाइन डाइनिंग रेस्तरां, एक आधुनिक किचन, कोचों में शावर क्यूबिकल्स, सेंसर आधारित वॉशरूम फंक्शन, फुट मसाजर सहित कई अनूठी विशेषताएं हैं। पूरी तरह से वातानुकूलित इस ट्रेन में दो प्रकार के आवास हैं, फर्स्ट एसी और सेकेंड एसी। इस ट्रेन में प्रत्येक कोच के लिए सीसीटीवी कैमरों और सुरक्षा गार्डों के साथ सुरक्षा सुविधाओं को बढ़ाया गया है और इस पूरी ट्रेन में इंफोटेनमेंट सिस्टम भी लगाया गया है।

इस प्रस्तावित 7 दिवसीय भारत गौरव पर्यटक ट्रेन यात्रा का पहला पड़ाव भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में है, जहां पर्यटक श्री राम जन्मभूमि मंदिर और हनुमान मंदिर और इसके अलावा नंदीग्राम में भरत मंदिर जाएंगे। अयोध्या के बाद ये ट्रेन बिहार के सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन जाएगी और पर्यटक आगे बसों द्वारा नेपाल के जनकपुर जाएंगे जो सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन से 70 किलोमीटर दूर है। जनकपुर में ठहरने के दौरान पर्यटक राम जानकी मंदिर, सीता राम विवाह मंडप और धनुष धाम की यात्रा कर सकते हैं। जनकपुर भ्रमण के बाद अगले दिन पर्यटक वापस सीतामढ़ी लौटेंगे और सीतामढ़ी व पुनौरा धाम स्थित जानकी मंदिर के दर्शन करेंगे। सीतामढ़ी से ये ट्रेन रात भर वाराणसी के लिए चलेगी। काशी में पर्यटक सारनाथ, काशी विश्वनाथ मंदिर और गलियारा, तुलसी मंदिर और संकट मोचन हनुमान मंदिर जाएंगे। पर्यटक बस से वाराणसी से प्रयागराज जाएंगे और संगम, शंकर विमान मंडपम, हनुमान मंदिर और भारद्वाज आश्रम जाएंगे। प्रयागराज के बाद ये ट्रेन अपने सफर के 7वें दिन वापस दिल्ली लौटेगी। इस यात्रा में मेहमान लगभग 2500 किलोमीटर की यात्रा करेंगे।

एक बड़ी आबादी के लिए इस पैकेज को ज्यादा आकर्षक और किफायती बनाने के लिए आईआरसीटीसी ने पेटीएम और रेजरपे पेमेंट गेटवे के साथ करार किया है ताकि कुल भुगतान को छोटे आकार की ईएमआई में तोड़ने के लिए ईएमआई भुगतान विकल्प उपलब्ध कराया जा सके। इसमें यूज़र्स 3, 6, 9, 12, 18 या 24 महीने की ईएमआई में भुगतान करने के लिए ईएमआई भुगतान विकल्प का लाभ उठा सकते हैं। ये ईएमआई भुगतान विकल्प डेबिट/क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किए जा सकते हैं। कोविड-19 का अंतिम टीकाकरण 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी मेहमानों के लिए अनिवार्य है।

भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन की शुरुआत घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार की पहल “देखो अपना देश” के अनुरूप की गई है। 39,775/- रुपये प्रति व्यक्ति की कीमत पर शुरू होने वाली ये ट्रेन 7 दिनों के ऑल इनक्लूसिव टूर पैकेज वाली होगी और इस कीमत में संबंधित श्रेणी में ट्रेन यात्रा, एसी होटलों में रात का ठहराव, हर वक्त का भोजन (केवल शाकाहारी), बसों में घूमना और दर्शनीय स्थलों का भ्रमण, यात्रा बीमा और गाइड लोगों की सेवाएं शामिल होंगी।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

6 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

6 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.