Categories: News-Headlines

भारतीय मानक ब्यूरो ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमी खिलौना निर्माताओं को 630 लाइसेंस प्रदान किए

केंद्रीय उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने 28.03.2022 तक सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमी- एमएसएमई खिलौना निर्माताओं को 630 लाइसेंस प्रदान किए हैं।

बीआईएस द्वारा घरेलू खिलौना निर्माताओं को दिए गए 661 लाइसेंसों में से 630 यानी कि 95% लाइसेंस एमएसएमई खिलौना निर्माताओं को उपलब्ध कराये गए हैं।

बीआईएस अधिनियम, 2016 की धारा 16 के तहत वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय (उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग) द्वारा जारी खिलौना (गुणवत्ता नियंत्रण) आदेश (क्यूसीओ), 2020 के अनुसार खिलौनों की सुरक्षा पहली जनवरी 2021 से अनिवार्य बीआईएस प्रमाणीकरण के तहत आवश्यक है।

इसके साथ ही, बनाए गए खिलौनों को उनकी सुरक्षा के लिए निर्धारित भारतीय मानकों के अनुरूप होना चाहिए और इनका बीआईएस (अनुरूपता मूल्यांकन) विनियम, 2018 की अनुसूची- II की योजना- I के अनुसार बीआईएस से लाइसेंस के तहत मानक चिह्न (आईएसआई मार्क) धारण करना अनिवार्य है। इस क्यूसीओ के अनुसार बीआईएस अधिनियम, 2016 की धारा 17 के साथ पढ़ें: कोई भी व्यक्ति आईएसआई चिह्न के बिना किसी खिलौने का निर्माण, आयात, वितरण, बिक्री, किराया, पट्टा, भंडारण या इन्हें बिक्री के लिए प्रदर्शित नहीं करेगा।

फुटकर व्यापारियों सहित अन्य सभी विक्रेता, यह सुनिश्चित करने के लिए ज़िम्मेदार हैं कि केवल मानक चिह्न वाले खिलौने वैध बीआईएस लाइसेंस रखने वाले खिलौना निर्माताओं से खरीदे और बेचे जाते हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

16 hours ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

16 hours ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

16 hours ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

Portugal vs Chile: रेड कार्ड के ड्रामे के बीच पुर्तगाल की शानदार जीत, फैंस को मिला रोमांचक मुकाबला

Portugal vs Chile मैच में दिखा जबरदस्त रोमांच Portugal vs Chile मुकाबले में फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

Argentina vs Honduras: रोमांचक फुटबॉल मुकाबले को लेकर फैंस में उत्साह

Argentina vs Honduras मैच को लेकर बढ़ी चर्चा Argentina vs Honduras फुटबॉल मुकाबले को लेकर… Read More

3 days ago

This website uses cookies.