भारतीय प्रकाशकों के शीर्ष निकाय, द फेडरेशन ऑफ इंडियन पब्लिशर्स (एफआईपी) के 42वें वार्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार कार्यक्रम का आज नई दिल्ली में आयोजन किया गया। पुस्तक रचना 2022 में उत्कृष्टता के मामले में प्रकाशन विभाग निदेशालय ने अपने शीर्षकों के लिए विभिन्न श्रेणियों में नौ पुरस्कार जीते हैं।
डीपीडी ने ‘बैलेंसिंग द विजडम ट्री’ के लिए जनरल और ट्रेड बुक्स (अंग्रेजी), ‘भारत विभाजन की कहानी’ के लिए जनरल और ट्रेड बुक्स (हिंदी), ‘कोर्ट्स ऑफ इंडिया (मराठी) के लिए आर्ट एंड कॉफी टेबल बुक्स (क्षेत्रीय भाषा), ‘इंडिया 2022’ के लिए संदर्भ पुस्तकें (अंग्रेजी), ‘कोविड-19: वैश्विक महामारी’ के लिए वैज्ञानिक/तकनीकी/चिकित्सा पुस्तकें (हिंदी) और ‘कुरुक्षेत्र’ के लिए पत्रिकाएं और घरेलु पत्रिकाएं (हिंदी) की श्रेणियों में छह प्रथम पुरस्कार जीते।
‘लोकतंत्र के स्वर’ के लिए जनरल और ट्रेड पुस्तकें (हिंदी) की श्रेणी में एक द्वितीय पुरस्कार और ‘पिनुशी’ के लिए बाल पुस्तकें (सामान्य रुचि) (0-10 वर्ष) (हिंदी) और ‘अजकल (उर्दू)’ के लिए पत्रिकाओं और घरेलू पत्रिकाओं (क्षेत्रीय भाषाओं) की श्रेणियों में प्रभाग को दो तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए हैं।
पिछले वर्ष, प्रकाशन विभाग ने विभिन्न श्रेणियों में अपने विभिन्न प्रकाशनों के लिए दस पुरस्कार जीते थे। डीपीडी राष्ट्रीय महत्व के विषयों और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को पाठकों के समक्ष लाने वाली पुस्तकों और पत्रिकाओं का भंडार है। 1941 में स्थापित, प्रकाशन विभाग भारत सरकार का एक प्रमुख प्रकाशन गृह है जो विभिन्न भाषाओं में पत्रिकाओं और इतिहास, कला, साहित्य, संस्कृति, वित्त, विज्ञान और खेल, गांधीवादी साहित्य, बच्चों के साहित्य के साथ-साथ राष्ट्रीय नेताओं के भाषणों और प्रसिद्ध हस्तियों की आत्मकथाओं सहित विविध विषयों पर किताबें और पत्रिकाएँ प्रदान करता है। यह प्रभाग पाठकों और प्रकाशकों के बीच न सिर्फ विश्वसनीयता को सिद्ध करता है अपितु विषय सामग्री की प्रामाणिकता के साथ-साथ अपने प्रकाशनों के उचित मूल्य के लिए बेहतर रूप से अपनी पहचान भी रखता है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment