Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने कल 5जी सेवाओं का शुभारंभ करेंगे

एक नए तकनीकी युग की शुरुआत करते हुए, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अक्टूबर को सुबह 10 बजे नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 5जी सेवाओं का शुभारंभ करेंगे। 5G तकनीक से निर्बाध कवरेज, उच्च डेटा दर, कम विलंबता और अत्यधिक विश्वसनीय संचार सुविधाऐं प्राप्त की जा सकेंगी। इससे ऊर्जा दक्षता, स्पेक्ट्रम दक्षता और नेटवर्क दक्षता में भी बेहतर रूप से सुधार होगा।

प्रधानमंत्री भारतीय मोबाइल सम्मेलन (आईएमसी) के छठे संस्करण का भी उद्घाटन करेंगे। आईएमसी 2022 का आयोजन 1 से 4 अक्टूबर तक “न्यू डिजिटल यूनिवर्स” विषय के साथ किया जाएगा। यह सम्मेलन प्रमुख विचारकों, उद्यमियों, नवोन्मेषकों और सरकारी अधिकारियों को एक साथ लाते हुए डिजिटल प्रौद्योगिकी को तेजी से अपनाने और इसके प्रसार से होने वाले अद्वितीय अवसरों पर विचार-विमर्श और विभिन्न प्रस्तुतियों के लिए एक साझा मंच प्रदान करेगा।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

14 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

14 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

14 hours ago

This website uses cookies.