भारतीय नौसेना ने समुद्री इंजीनियरिंग उपकरणों के स्वदेशीकरण की दिशा में एक बड़ा महत्वपूर्ण कदम उठाया है। रक्षा मंत्रालय के तहत एक ‘शेड्यूल ए’ कंपनी और भारत के अग्रणी रक्षा और भारी इंजीनियरिंग निर्माताओं में से एक, बीईएमएल लिमिटेड ने 20 अगस्त, 24 को भारतीय नौसेना के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
यह समझौता ज्ञापन नई दिल्ली में नौसेना मुख्यालय में भारतीय नौसेना के रियर एडमिरल के श्रीनिवास, एसीओएम (डी एंड आर) और भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) के रक्षा निदेशक अजीत कुमार श्रीवास्तव के बीच संपन्न हुआ। यह पहल महत्वपूर्ण समुद्री इंजीनियरिंग उपकरणों और प्रणालियों के स्वदेशी डिजाइन, विकास, निर्माण, परीक्षण और उत्पाद समर्थन के लिए द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण कदम है।
भारत सरकार की आत्मनिर्भर भारत पहल के अनुरूप, इस साझेदारी का उद्देश्य रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता को मजबूत करना और विदेशी मूल उपकरण निर्माता (ओईएम) पर निर्भरता को कम करना है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment