Categories: News-Headlines

ब्राजील की नौसेना के कमांडर, एडमिरल मार्कोस सैम्पाइओ ओलसेन 19 से 24 अगस्त तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर

ब्राजील की नौसेना के कमांडर, एडमिरल मार्कोस सैम्पाइओ ओलसेन 19 से 24 अगस्त 2024 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच समुद्री सहयोग को बढ़ाना और समुद्री सुरक्षा में साझा चुनौतियों पर सहयोग करने के लिए समान विचार वाली नौसेनाओं की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करना है।

एडमिरल मार्कोस सैम्पाइओ ओलसेन ने 21 अगस्त 24 को नई दिल्ली में नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी से मुलाकात की और परिचालन संबंधी गतिविधियों, तकनीकी सहयोग और प्रशिक्षण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। साउथ ब्लॉक लॉन में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उनका स्वागत किया गया।

भारतीय नौसेना विभिन्न पहलों के माध्यम से ब्राजील की नौसेना के साथ सहयोग करती है, जिसमें परिचालन संबंधी बातचीत, प्रशिक्षण सहयोग और अन्य समुद्री रास्ते शामिल हैं। दोनों नौसेनाएं मिलन और भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका समुद्री (आईबीएसएएमएआर) जैसे बहुपक्षीय मंचों पर भी बातचीत करती रही हैं। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग संयुक्त रक्षा समिति के माध्यम से किया जाता है, जिसका संचालन संबंधित रक्षा मंत्रालयों द्वारा किया जाता है। अपने आधिकारिक कार्यक्रमों के हिस्से के रूप में, ब्राजील की नौसेना के कमांडर का दिल्ली में रक्षा सचिव, राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा समन्वयक और सेना के उप प्रमुख से मिलने का भी कार्यक्रम है। इस यात्रा के दौरान, एडमिरल मार्कोस सैम्पाइओ ओलसेन गुरुग्राम में सूचना संलयन केंद्र- हिंद महासागर क्षेत्र (आईएफसी-आईओआर) भी जाएंगे और विभिन्न रक्षा उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगे।

नई दिल्ली के साथ-साथ, ब्राजील नौसेना के कमांडर मुंबई का भी दौरा करेंगे, जहां वे पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के साथ बातचीत करेंगे, साथ ही स्वदेशी युद्धपोतों और पनडुब्बियों; नौसेना डॉकयार्ड; और मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड का दौरा भी करेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया… Read More

5 hours ago

संसद में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण हेतु संवैधानिक संशोधन विधेयक सदन में पारित नहीं हो सका

लोकसभा में कल संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक पारित नहीं हो सका। इस विधेयक… Read More

5 hours ago

विधानसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग ने 865 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की

निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 865 करोड़ रुपये… Read More

5 hours ago

आईपीएल में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल रात अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच… Read More

5 hours ago

MSME मंत्रालय ने डेटा-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए NICDC लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज के साथ एमओयू साइन किया

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.