“महासागर” विशाल समुद्र के लिए भी इस्तेमाल किया जाने एक अन्य शब्द है और यह क्षेत्र में सभी के लिए सक्रिय सुरक्षा एवं विकास सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न देशों के नौसैन्य प्रमुखों के बीच उच्च स्तरीय वर्चुअल बातचीत हेतु भारतीय नौसेना की आउटरीच पहल है।
भारतीय नौसेना द्वारा 29 नवंबर 2023 को उच्च स्तरीय वर्चुअल संवाद “महासागर” का पहला संस्करण आयोजित किया गया। इस दौरान नौसेना स्टाफ के प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने अलग-अलग देशों की नौसेना/समुद्री एजेंसियों के प्रमुखों और भारतीय समुद्री क्षेत्रों से सटे तटवर्ती इलाकों के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ चर्चा की। इनमें बांग्लादेश, कोमोरोस, केन्या, मेडागास्कर, मालदीव, मॉरीशस, मोज़ाम्बिक, सेशेल्स, श्रीलंका और तंजानिया शामिल हुए। बातचीत का विषय ‘आम चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए सामूहिक समुद्री दृष्टिकोण’ था, जो हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में सामर्थ्य और क्षमता में सामंजस्य व सहयोग के लिए वर्तमान तथा आवश्यक अनिवार्यता पर प्रकाश डालता है। यह भारत सरकार के ‘सागर’ क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा एवं विकास’ दृष्टिकोण के अनुरूप है।
इस सम्मेलन के दौरान, भाग लेने वाले सभी देशों के प्रमुखों ने सामान्य समुद्री चुनौतियों और उन्हें सामूहिक व सहकारी तरीके से हल करने की आवश्यकता पर स्पष्ट विचारों का आदान-प्रदान किया। भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने ‘क्षेत्रीय समस्याओं के लिए क्षेत्रीय समाधान’ ढूंढने की आवश्यकता पर बल दिया।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment