Categories: News-Headlines

भारतीय नौसेना के मिशन तैनात प्लेटफार्मों ने अरब सागर में लाइबेरिया ध्वज वाले थोक व्‍यापारी जहाज के अपहरण की घटना का जवाब दिया

भारतीय नौसेना के मिशन तैनात प्लेटफार्मों ने अरब सागर में लाइबेरिया ध्वज वाले थोक व्‍यापारी जहाज के अपहरण के प्रयास की घटना पर तेजी से प्रतिक्रिया दी है। जहाज ने यूकेएमटीओ पोर्टल पर एक संदेश भेजा था जिसमें 04 जनवरी, 2024 की शाम को लगभग पांच से छह अज्ञात सशस्त्र कर्मियों के सवार होने का संकेत दिया गया था।

इस स्थिति पर कार्रवाई करते हुए भारतीय नौसेना ने एक समुद्री गश्ती विमान (एमपीए) लांच किया है और समुद्री सुरक्षा संचालन के लिए तैनात आईएनएस चेन्नई को जहाज की सहायता करने का निर्देश दिया है।

विमान ने 05 जनवरी, 2024 की सुबह जहाज के ऊपर से उड़ान भरी और चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए जहाज के साथ संपर्क स्थापित किया।

नौसेना के विमान गतिविधियों पर लगातार नजर रख रहे हैं और आईएनएस चेन्नई सहायता प्रदान करने के लिए जहाज के नजदीक बढ़ रहा है।

क्षेत्र में अन्य एजेंसियों/एमएनएफ के समन्वय से समग्र स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।

भारतीय नौसेना अंतरराष्ट्रीय साझेदारों और मित्रवत देशों के साथ क्षेत्र में व्यापारिक जहाजरानी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

16 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

19 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

20 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

20 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.