Categories: News-Headlines

“परीक्षा पे चर्चा 2024” के 7वें संस्करण के लिए रिकॉर्ड 1 करोड़ पंजीकरण, 29 जनवरी को नई दिल्ली में आयोजित होगा कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के स्कूली छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत कार्यक्रम “परीक्षा पे चर्चा 2024” के 7वें संस्करण के लिए, अब तक MyGov पोर्टल पर 1 करोड़ से अधिक पंजीकरण दर्ज किए गए हैं। यह देश भर में छात्रों के बीच व्यापक उत्साह को दर्शाता है। इस विशिष्ट कार्यक्रम में भाग लेने और प्रधानमंत्री के साथ बातचीत करने के लिए छात्रों में बहुत उत्‍साह है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस अनूठे कार्यक्रम – परीक्षा पे चर्चा (पीपीसी) की परिकल्‍पना की है – जिसमें देशभर के साथ-साथ विदेशों से भी छात्र, अभिभावक और शिक्षक परीक्षाओं और स्कूल के बाद के जीवन से संबंधित चिंताओं पर चर्चा करने के लिए उनके साथ बातचीत करते हैं। यह आयोजन शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा पिछले छह वर्षों से सफलतापूर्वक आयोजित किया जा रहा है।

इस वर्ष कार्यक्रम 29 जनवरी 2024 को सुबह 11 बजे से भारत मंडपम, आईटीपीओ, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में टाउन-हॉल प्रारूप में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में लगभग 4000 प्रतिभागी प्रधानमंत्री के साथ बातचीत करेंगे। प्रत्येक राज्य और केंद्रशासित प्रदेश से दो छात्रों और एक शिक्षक तथा कला उत्सव एवं वीर गाथा प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य कार्यक्रम के लिए विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जा सकता है।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 6 से 12वीं कक्षा के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए ऑनलाइन बहुविकल्‍प प्रश्‍नोत्‍तर प्रतियोगिता 11 दिसंबर, 2023 से 12 जनवरी, 2024 के बीच MyGov पोर्टल पर लाइव है। 5 जनवरी, 2024 तक, 90 लाख से अधिक छात्र, 8 लाख से अधिक शिक्षक और लगभग 2 लाख अभिभावक पंजीकरण करा चुके हैं।

परीक्षा पे चर्चा युवाओं के लिए तनाव मुक्त वातवरण बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में बड़े आंदोलन – ‘एग्जाम वॉरियर्स’ का हिस्सा है। यह एक ऐसा आंदोलन है जो प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और समाज को एक साथ लाने के प्रयासों से प्रेरित है ताकि एक ऐसे माहौल को बढ़ावा दिया जा सके जहां प्रत्येक बच्चे के अद्वितीय व्यक्तित्व का उत्‍सव मनाया जाए, प्रोत्साहित किया जाए और आत्‍माभिव्‍यक्ति की अनुमति दी जाए। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की सर्वाधिक बिकने वाली पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’ इस पहल को प्रोत्‍साहित कर रही है।

12 जनवरी (विवेकानंद के जन्‍म दिवस) 2024 यानी युवा दिवस से शुरू होकर 23 जनवरी (सुभाष चंद्र बोस के जन्‍म दिवस) 2024 तक मुख्य कार्यक्रम के अग्रदूत के रूप में, स्कूल स्तर पर विभिन्‍न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा जिनमें मैराथन दौड़, संगीत प्रतियोगिता जैसी आनंददायक सीखने की गतिविधियाँ शामिल होंगी। इनमें मीम प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, छात्र-एंकर-छात्र-अतिथि चर्चा आदि शामिल हैं। आखिरी दिन, 23 जनवरी 2024 यानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती की जयंती पर, देश भर के 500 जिलों में एक चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके लिए चंद्रयान, भारत की खेल सफलता आदि विषय शामिल होंगे – जो दिखाते हैं कि परीक्षाएं कैसे जीवन का उत्सव हो सकती हैं।

लगभग 2050 प्रतिभागियों का चयन MyGov पोर्टल पर उनके प्रश्नों के आधार पर किया जाएगा। उन्हें एक विशेष परीक्षा पे चर्चा किट प्रदान की जाएगी जिसमें प्रधानमंत्री द्वारा लिखित पुस्तक हिंदी और अंग्रेजी में एग्जाम वॉरियर्स और एक प्रमाण पत्र शामिल होगा।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

19 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

23 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

23 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

24 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.