भारतीय नौसेना के प्रोजेक्ट 15बी श्रेणी के तहत तैयार किया गया और रडार से बचने में सक्षम तीसरा स्वदेशी विध्वंसक युद्धपोत इंफाल परीक्षण के लिए पहली बार समुद्री में रवाना किया गया। इस जहाज को मौजूदा वर्ष के अंत तक सेवारत करने की योजना है। युद्धपोत इंफाल को कई विशिष्ट तकनीकों तथा उच्च स्वदेशी सामग्री से लैस किया गया है और इसे नौसेना के युद्धपोत डिजाइन ब्यूरो द्वारा इन-हाउस डिजाइन किया गया है। इंफाल का निर्माण मझगांव डॉक लिमिटेड (एमडीएल) द्वारा किया गया है, जो भारतीय नौसेना के ‘आत्मनिर्भर भारत’ व ‘मेक इन इंडिया’ पहल के राष्ट्रीय दृष्टिकोण पर जोर देने का स्वाभिमानी प्रमाण है।
इंफाल को अब तक का सबसे बड़ा और सबसे उन्नत विध्वंसक युद्धपोत होने का अनूठा गौरव प्राप्त होगा, जिसका नामकरण पूर्वोत्तर भारत के एक शहर के नाम पर किया गया है। इस प्रकार इंफाल राष्ट्रीय सुरक्षा एवं विकास के लिए उत्तर-पूर्वी क्षेत्र और मणिपुर राज्य के बढ़ते महत्व तथा योगदान को प्रदर्शित करने का एक उपयुक्त प्रतिरूप होगा।
इंफाल भारतीय नौसेना की लड़ाकू क्षमताओं में महत्वपूर्ण माध्यम से वृद्धि करेगा। इसके पूर्ववर्ती जहाजों दिसंबर 2022 में आईएनएस मोरमुगाओ तथा जनवरी 2023 में पांचवीं परियोजना 75 पनडुब्बी आईएनएस वगीर की हाल ही में कमीशनिंग किये जाने के साथ, इंफाल के समुद्री परीक्षणों की शुरुआत एक सशक्त, आधुनिक एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में मझगांव डॉक लिमिटेड के निरंतर योगदान में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
आज का लव राशिफल 29 जून 2026 29 जून 2026 का दिन प्रेम संबंधों के… Read More
FIFA World Cup 2026 में नॉकआउट चरण की तस्वीर होने लगी स्पष्ट FIFA World Cup… Read More
MLC 2026 में अहम मुकाबले पर सबकी नजर San Francisco Unicorns और Washington Freedom के… Read More
अमेरिका के कई राज्यों में विंटर स्टॉर्म का अलर्ट अमेरिका के कई राज्यों में इस… Read More
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड रिजल्ट 2026 का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म CBSE कक्षा… Read More
दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप; लोग घरों से… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment