तलवार श्रेणी के स्टील्थ फ्रिगेट का आठवां जहाज आईएनएस तमाल और भारतीय नौसेना का नवीनतम स्वदेश निर्मित निर्देशित मिसाइल विध्वंसक आईएनएस सूरत क्रमशः 27 और 28 अगस्त 2025 को सऊदी अरब के जेद्दा पहुंचे।
पोर्ट कॉल के दौरान, चालक दल रॉयल सऊदी नौसेना बलों (आरएसएनएफ) और सीमा रक्षकों के साथ खेल गतिविधियों, नौसेना सुविधाओं से परिचित होने और भारत और सऊदी अरब के बीच संबंधों को और भी अधिक मजबूत करने को लेकर चर्चा के माध्यम से जुड़ेगा। भारतीय पक्ष आरएसएनएफ, सीमा रक्षकों, राजनयिकों, प्रवासी समुदाय के प्रमुख सदस्यों और स्थानीय सरकारी अधिकारियों के वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों के लिए सांस्कृतिक आदान-प्रदान का आयोजन करेगा।
यह यात्रा सऊदी अरब के साथ रक्षा सहयोग और मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूत करने की भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह यात्रा दोनों नौसेनाओं को सर्वोत्तम प्रणालियों को साझा करने और आगे की सहभागिता के अवसर तलाशने का मौका भी प्रदान करेगी।
ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से… Read More
भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में… Read More
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment