भारतीय तटरक्षक बल ने गैबॉन के एक पोत से 18 भारतीयों और 1 इथियोपियाई नागरिक सहित 19 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है। कल सुबह जब यह जहाज रत्नागिरी तट के पश्चिम में लगभग 41 मील की दूरी पर था तब इसमें पानी भरना शुरू हुआ। संकटकालीन कॉल मिलने के कुछ ही देर में आई.सी.जी.एस. सुजीत और आई.सी.जी.एस. अपूर्व को राहत कार्य के लिए जहाज की ओर रवाना कर दिया गया। इस क्षेत्र के अन्य व्यापारिक जहाजों को सतर्क करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा नेट और नेवटेक्स चेतावनी जारी की गईं तथा एक तटरक्षक उन्नत लाइट हेलीकॉप्टर भी तैनात किया गया। दुर्घटनाग्रस्त जहाज के मालिक से समुद्री प्रदूषण से बचाव के उपाय शुरू करने को कहा गया है। जहाज में असफॉल्ट बिटुमिन ले जाया जा रहा था।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More
अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More
सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment