Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी उजबेकिस्‍तान के समरकंद में शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में हिस्‍सा लेने के बाद स्‍वदेश वापस आ गए

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी उजबेकिस्‍तान के समरकंद में शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में हिस्‍सा लेने के बाद स्‍वदेश वापस आ गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट में कहा कि उन्‍होंने एससीओ बैठक में लाभकारी बहुपक्षीय और द्वि‍पक्षीय बैठकें कीं। उन्‍होंने अपने स्‍वागत के लिए उजबेकिस्‍तान सरकार और जनता का आभार व्‍यक्‍त किया।

इससे पहले प्रधानमंत्री की समरकंद यात्रा के बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए विदेश सचिव विनय क्‍वात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने क्षेत्रीय और अंतरराष्‍ट्रीय स्‍थ‍िति पर भारत का दृष्टिकोण साझा किया और अफगानिस्‍तान सहित शांति और सुरक्षा के मुद्दों का उल्‍लेख किया। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस क्षेत्र में आतंकवाद से निपटने में और अधिक सहयोग की आवश्‍यकता पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने बेहतर कनेक्टिविटी की आवश्‍यकता पर भी बल दिया जो कि भारत और मध्‍य एशियाई देशों के बीच बेहतर व्‍यापार के लिए आवश्‍यक है। विनय क्वात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने एससीओ के विस्‍तार का अपना समर्थन देने की बात दोहराई। उन्‍होंने कहा कि भारत नए सदस्‍य देश के रूप में ईरान और बेलारूस का स्‍वागत करता है।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

3 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.