Categories: News-Headlines

भारतीय तटरक्षक ने गुजरात के उमरगाम के करीब संकट में फंसे एमवी कंचन के चालक दल के 12 सदस्यों को बचाया

भारतीय तटरक्षक ने गुजरात के उमरगाम में फंसे मोटर वेसल (एमवी) कंचन के सभी 12 चालक दल के सदस्यों को बचाया। समुद्री बचाव समन्वय केंद्र (एमआरसीसी) मुंबई को दिनांक 21 जुलाई 2021 की दोपहर में डीजी संचार केंद्र, मुंबई से सूचना मिली थी कि खराब मौसम के बीच एमवी कंचन के ईंधन में संदूषण के कारण उसका इंजन ख़राब हो गया है जहाज़ पर और कोई विद्युत शक्ति नहीं है। बाद में शाम को जहाज के मास्टर ने सूचित किया कि एमवी कंचन,जो स्टील कॉइल को कार्गो के रूप में ले जा रहा था, का लंगर टूट गया है और स्टारबोर्ड (दाईं) की ओर झुक रहा है।

एमआरसीसी मुंबई ने तुरंत अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा नेट (आईएनए) को सक्रिय कर दिया और एमवी हर्मीज़ को तुरंत संकट में पड़े पोत की ओर मोड़ दिया गया। समुद्र में खराब मौसमी हालात का सामना करते हुए एमवी हर्मीज ने तेजी से रात में ऑपरेशन करते हुए एमवी कंचन के चालक दल के सभी 12 सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया।

फंसे हुए पोत की मदद के लिए मुंबई के डीजी शिपिंग द्वारा इमरजेंसी टोइंग वेसल (ईटीवी) वाटर लिली को भी तैनात किया गया है। इसके अलावा पोत मालिकों द्वारा पोत को सहायता प्रदान करने के लिए दो टग तैनात किए गए हैं।

#Savinglives In a swiftly coordinated operation by MRCC #Mumbai, MV Hermeez, braving rough seas, rescued 12 crew of distressed vessel MV Kanchan stranded off Umargam, #Maharashtra on 21 Jul night.Well done Hermeez. @DefenceMinIndia @shipmin_india pic.twitter.com/TiZaofyO9i

— Indian Coast Guard (@IndiaCoastGuard) July 22, 2021

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More

2 hours ago

सरकार ने धोलेरा विशेष आर्थिक क्षेत्र में भारत के पहले चिप फैब्रिकेशन प्लांट की अधिसूचना जारी की

सरकार ने अधिसूचित किया है कि टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुजरात के धोलेरा… Read More

2 hours ago

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,… Read More

2 hours ago

ईरान परमाणु हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले समृद्ध यूरेनियम को सौंपने पर सहमत: अमेरिकी राष्ट्रपति

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में… Read More

2 hours ago

ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट की

ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से… Read More

4 hours ago

NHRC ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में ईंट भट्टों में कथित बंधुआ मजदूरी के 216 मामलों की ऑनलाइन सुनवाई की

भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.