Categories: News-Headlines

उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल सीपी मोहंती दो दिवसीय बेंगलुरू दौरे पर रवाना

उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल सीपी मोहंती इस समय बेंगलुरु के दो दिवसीय दौरे पर हैं। 22 जुलाई को उन्होंने स्वदेशी रक्षा निर्माताओं, टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (टीएएसएल) और मेसर्स अरू प्राइवेट लिमिटेड के साथ बातचीत की। उन्हें निर्माताओं द्वारा आर्टिलरी गन जैसे प्लेटफॉर्म से संबंधित इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑप्ट्रोनिक्स और गोला-बारूद के क्षेत्र में हुई प्रगति के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने सर्दियों के विशेष तौर पर बने कपड़ों के मामले में की गई प्रगति को भी देखा। उप सेना प्रमुख ने एचएएल के हेलीकाप्टर डिवीजन द्वारा की गई प्रगति की समीक्षा की और एएलएच और एलसीएच दोनों के डिजाइन ब्यूरो के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की।

23 जुलाई को उप सेना प्रमुख बीईएल और इसरो जैसे डीपीएसयू के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगे और आकाश मिसाइल प्रणाली, सामरिक संचार और एन्क्रिप्शन उपकरणों और उपग्रह संचार उपकरणों पर विभिन्न प्रदर्शनों और ब्रीफिंग में भी हिस्सा लेंगे। उप सेना प्रमुख इसरो के चेयरमैन डॉ. के सिवन से भी बातचीत करेंगे। लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) के क्षेत्रीय प्रमुख मानवरहित ग्राउंड सिस्टम, एवियोनिक्स और सीबीआरएन सिस्टम के बारे में उप सेना प्रमुख को ब्रीफ करेंगे।

उप सेना प्रमुख शहर की रक्षा कंपनियों के साथ विस्तार से मसलों का समाधान करेंगे, जिसके लिए प्रोत्साहन और उनका साथ देने की आवश्यकता है। मिसाइलों, एआई, यूएवी, रोबोटिक्स, मानवरहित ग्राउंड सिस्टम और एवियोनिक्स के क्षेत्र में आला प्रौद्योगिकियों पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा। रक्षा उद्योग के साथ बातचीत के दौरान ‘रक्षा में आत्मनिर्भरता’ अंतर्निहित विषय रहेगा।

Leave a Comment

Recent Posts

इंग्लैंड Vs श्रीलंका महिला T20 विश्व कप मुकाबला आज, स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजर

महिला T20 विश्व कप में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद England Women vs Sri Lanka Women… Read More

1 day ago

भारत Vs अफगानिस्तान ODI मैच पर क्रिकेट प्रेमियों की नजर, धर्मशाला में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद

IND Vs AFG ODI मैच को लेकर बढ़ा उत्साह भारत और अफगानिस्तान के बीच होने… Read More

1 day ago

अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More

2 days ago

एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?

एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More

2 days ago

हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?

शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More

2 days ago

जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन, अस्पताल पहुंचने तक बिगड़ चुकी थी हालत

भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More

2 days ago

This website uses cookies.