Categories: News-Headlines

भारतीय गुणवत्ता परिषद ने ‘सतत व्यापार और मानकों पर तृतीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन’ की मेजबानी की

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के एक स्वायत्त संगठन भारतीय गुणवत्ता परिषद (क्यूसीआई) ने आज नई दिल्ली में ‘सतत व्यापार और मानकों पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (आईसीएसटीएस)’ की मेजबानी की। इस दो दिवसीय आईसीएसटीएस का आयोजन निजी स्थिरता मानकों पर भारतीय राष्ट्रीय मंच द्वारा किया गया है और इसकी मेजबानी क्यूसीआई द्वारा स्थिरता मानकों पर संयुक्त राष्ट्र फोरम (यूएनएफएसएस) के सहयोग से की गई है।

इस सम्मेलन में व्यापार संबंधों को मजबूत करने और मानकों में सामंजस्य स्थापित करने के लिए क्यूसीआई और अफ्रीकी मानकीकरण संगठन (एआरएसओ) के बीच एक द्विपक्षीय समझौता हुआ जिससे वैश्विक व्यापार परिदृश्य बेहतर होगा। राष्ट्रीय तकनीकी कार्य समूह (एनटीडब्ल्यूजी) व्यवस्था के माध्यम से ग्लोबल जी.ए.पी. द्वारा इंडजी.एपी की बेंचमार्किंग और राष्ट्रीय व्याख्या दिशा-निर्देशों (एनआईजी) का सृजन भी आईसीएसटीएस के दौरान हुआ जिससे लगभग 12,000 किसानों के लाभान्वित होने की उम्मीद है। आपसी सहभागिता को जारी रखते हुए भारत ने स्वैच्छिक स्थिरता मानकों पर सहयोग के लिए ब्राजील, मेक्सिको और अब अफ्रीकी क्षेत्रीय मानक संगठन के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) पहल की डिजिटलीकरण पहल ई-कॉमर्स क्रांति को बढ़ावा देने की इसकी प्रतिबद्धता के अनुरूप होगी जिससे डिजिटल युग में व्यापार और भी अधिक सुलभ एवं बेहतरीन हो जाएगा; इससे सामग्री, उत्पादों की खूबियों, गणना की विधियों, घोषणाओं के प्रारूपों के बारे में आईईसी/आईएसओ मानकों में आवश्यक सहयोग मिलेगा; गोपनीयता और विश्वसनीयता सुनिश्चित होगी; इससे सभी साझेदारों की पूर्ण डेटा संप्रभुता के लिए समकक्षों के बीच संचार विकेंद्रीकृत व्यवस्था की सुविधा मिलेगी। ओएनडीसी नेटवर्क में विक्रेता ऐप पर निर्बाध रूप से संस्थाओं को शामिल करने के लिए उनकी डिजिटल तैयारी का आकलन करने के लिए ओएनडीसी ने क्यूसीआई की पहचान की।

इस सम्मेलन में जक्सय शाह, अध्यक्ष, क्यूसीआई; डॉ. हर्ष वर्धन सिंह, अध्यक्ष, इंडिया पीएसएस प्लेटफॉर्म और पूर्व डीडीजी, विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ); राजेश माहेश्वरी, महासचिव, क्यूसीआई; डॉ. विरपी स्टकी, प्रमुख, उचित उत्पादन, स्थिरता मानक और व्यापार प्रभाग, यूनिडो; चार्ल्स गचाही, इको मार्क अफ्रीका, सीएसीओ और सीओसीओ समन्वयक (एआरएसओ); और सैंटियागो फर्नांडीज डी कॉर्डोबा, प्रमुख, व्यापार और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (अंकटाड) वीएसएस कार्यक्रम सहित अनेक सम्मानित गणमान्यजन शामिल हुए।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

19 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

22 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

23 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

23 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.