Categories: News-Headlines

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, पूसा, नई दिल्ली के 504 बिस्तरों वाले अंतरराष्ट्रीय छात्रावास “मधुमास” का शुभारंभ

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, पूसा, नई दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय छात्रावास “मधुमास” का शुभारंभ केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किया। इस मौके पर केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि कृषि क्षेत्र की चुनौतियों पर विजय प्राप्त करने व इनके समाधान के साथ देश-दुनिया की आवश्यकताओं की पूर्ति करने में किसानों के साथ ही हमारे कृषि वैज्ञानिकों की भूमिका महत्वपूर्ण है।

शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर ने गुरू पूर्णिमा की बधाई देते हुए कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान में गुरू-शिष्य परंपरा रहे, उसकी मर्यादा रहे, उसमें आस्था रहे तो वह संस्थान, पूसा संस्थान जैसी तरक्की कर सकता है। केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर ने 504 बिस्तरों वाले छात्रावास के शुभारंभ पर संस्थान परिवार को बधाई देते हुए प्रसन्नता जताई कि शीघ्र ही यहां और भी सुविधाएं मिलने वाली है। केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश में शिक्षा के बहुत-सारे आयामों के बीच कृषि शिक्षा को चुनना एवं पूसा संस्थान में प्रवेश लेना यहां के विद्यार्थियों के जीवन की दिशा को सुखद बना देगा। उन्होंने कहा कि आज देश के करोड़ों-करोड़ किसानों की जुबां पर भी पूसा संस्थान का नाम है और इसकी अपनी ख्याति है। हम सबका प्रयास है कि देश की आजादी के अमृत काल में यह संस्थान, अंतरराष्ट्रीय संस्थान के रूप में स्थापित हो, जिसकी शुरूआत इस आधुनिक छात्रावास के शुभारंभ के साथ हो गई है।

केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि कृषि का क्षेत्र हम सब के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। कृषि क्षेत्र में आज हम जिस सौपान पर खड़े हुए है, वहां तक पहुंचने में किसानों के साथ ही वैज्ञानिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है लेकिन बदलते परिवेश और जलवायु परिवर्तन के दौर में और आने वाले कल में बढ़ने वाली मांग के दृष्टिगत तथा दुनिया की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए निश्चित रूप से हमारी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब हम दुनिया से सीखना चाहते थे लेकिन आज बड़ी संख्या में अन्य देश कृषि के मामले में भारत से सीखना चाहते है, भारत के रास्ते पर चलना चाहते हैं, तो ऐसी स्थिति में हम सब लोगों की जिम्मेदारियां और भी बढ़ जाती है। केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि दूसरे देशों को जब भी जरूरत होगी तो भारत उनकी सहायता के लिए खड़ा होगा।

केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति देश में आई, जिसका समावेश कृषि शिक्षा में हो, इसके लिए काफी काम किया गया है, जो विद्यार्थियों के भविष्य को निखारने में बहुत मददगार सिद्ध होगा। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती के लिए अलग से सिलेबस तैयार कर कृषि शिक्षा में जोड़ा जा रहा है, जो निश्चित रूप से वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप होगा। केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर ने केमिकल फर्टिलाइजर से बचते हुए, वैकल्पिक रूप से प्राकृतिक खेती व जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि इससे किसानी के साथ ही देश को भी हर तरह से फायदा ही होगा।

कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक व डेयर के सचिव डा. हिमांशु पाठक तथा आईएआरआई के निदेशक डा. अशोक कुमार सिंह ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में अन्य अधिकारी-कर्मचारी व कृषि के विद्यार्थी भी मौजूद थे। केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर व कैलाश चौधरी ने छात्रावास प्रांगण में पौधारोपण किया एवं फूड कोर्ट का शुभारंभ भी किया। इस छात्रावास में एकल शैया वाले 400 कमरे, स्नानागार-रसोई सहित एकल शैया वाले 56 कमरे व 48 फैमिली अपार्टमेंट हैं जिनमें 504 छात्रों के रहने की व्यवस्था है। छात्रावास परिसर में व्यायामशाला, रेस्टोरेंट, सौर ऊर्जा प्रणाली, वर्षा जल संचयन प्रणाली, जनरेटर आधारित पॉवर बैकअप, आर.ओ. प्रणाली आधारित पेयजल, अग्निशामक व्यवस्था, पार्किंग क्षेत्र, लिफ्ट प्रणाली जैसी सभी आधुनिक सुविधाएं हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

MSME मंत्रालय ने डेटा-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए NICDC लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज के साथ एमओयू साइन किया

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More

10 hours ago

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More

10 hours ago

NLDSL और महाराष्ट्र ने राज्य की रसद व्यवस्था को मजबूत करने और विकसित भारत का समर्थन करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More

12 hours ago

परिसीमन का विरोध करने वाले SC/ST सीट बढ़ोतरी के भी विरोधी हैं: गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More

12 hours ago

प्रधानमंत्री ने सांसदों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More

16 hours ago

This website uses cookies.