Categories: News-Headlines

NCP ने जितेंद्र आव्हाड को महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में प्रस्तावित किया

महाराष्‍ट्र विधानसभा के अध्‍यक्ष को संबोधित एक पत्र में राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा में नेता विपक्ष के रूप में जितेंद्र आव्हाड के नाम का प्रस्‍ताव दिया है। यह पद पहले अजीत पवार के पास था जिन्‍होंने कल दोपहर बाद महाराष्‍ट्र के उप-मुख्यमंत्री का कार्यभार ग्रहण किया।

राजभवन में कल अजित पवार के साथ राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के आठ अन्‍य नेता, छगन भुजबल, धनंजय मुंडे, दिलीप वलसे पाटिल, हसन मुशरिफ, अदिति तटकरे, संजय बनसोडे, धर्मराव बाबा अत्राम और अनिल पाटिल ने शपथ ग्रहण किया।

इस बीच, राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार सतारा में एक जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। शपथ ले चुके नए मंत्री महाराष्‍ट्र के उप मुख्‍यमंत्री अजित पवार के आवास पर बैठक कर रहे हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

2 hours ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

3 hours ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

20 hours ago

This website uses cookies.