Categories: News-Headlines

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्‍थान ने धान की अधिक उत्‍पादन देने वाली और कम समय में उगाई जाने वाली किस्‍म-2090 विकसित की

धान की पराली जलाने के कारण राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्‍ली में वायु प्रदूषण की चुनौती के बीच भारतीय कृषि अनुसंधान संस्‍थान ने धान की अधिक उत्‍पादन देने वाली और कम समय में उगाई जाने वाली किस्‍म- 2090 विकसित की है। इससे वायु प्रदूषण से निपटने में मदद मिलेगी। आमतौर पर जून में उगाई जाने वाली धान की फसल अक्‍टूबर के अंत में कटाई के लिए तैयार होती है। इससे किसानों को गेहूं की बुआई के लिए खेत तैयार करने के वास्‍ते बहुत कम समय मिलता है। धान की नई किस्‍म वर्तमान में इस्‍तेमाल की जाने वाली पूसा-44 की सुधरी हुई किस्‍म है। नई किस्‍म केवल एक सौ बीस से एक सौ पच्‍चीस दिन में पक जाती है जबकि पूसा-44 को 155 से एक सौ साठ दिन का समय लगता है। नई किस्‍म उगाने से किसानों को अगली फसल के लिए अपना खेत तैयार करने के वास्‍ते लगभग तीस दिन और मिल जाएंगे। संस्‍थान के वैज्ञानिक प्रलय कुमार भौमिक ने आ‍काशवाणी से बातचीत में विश्‍वास व्‍यक्‍त किया कि पूसा दो शून्‍य नौ शून्‍य किस्‍म से पराली जलाने की समस्‍या का समाधान हो सकेगा।

Leave a Comment

Recent Posts

आज विश्व धरोहर दिवस है

आज विश्व धरोहर दिवस है। यह दिन सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की विविधता, संवेदनशीलता और… Read More

15 hours ago

BECIL ने उन्नत प्रौद्योगिकियों और डिजिटल परिवर्तन में सहयोग को मजबूत करने के लिए सी-डैक के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल) ने उन्नत प्रौद्योगिकियों, डिजिटल परिवर्तन और क्षमता विकास के… Read More

16 hours ago

किसानों को बड़ी राहत: केंद्र सरकार के फैसलों से तीन राज्यों के किसानों को मिलेगा लाभकारी मूल्य

केंद्र सरकार ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण और राहतभरा निर्णय लेते हुए उत्तर… Read More

16 hours ago

अमेरिका ने रूस से पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने की छूट को एक महीने के लिए बढ़ाया

अमेरिका ने रूस से पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने संबंधी, छूट को एक महीने के लिए बढ़ा… Read More

16 hours ago

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि क्षेत्र की वर्तमान स्थिति तथा आगामी खरीफ मौसम की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कृषि क्षेत्र की वर्तमान स्थिति तथा आगामी… Read More

16 hours ago

कैबिनेट ने ‘भारत समुद्री बीमा पूल’ (बीएमआई पूल) के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने घरेलू बीमा पूल के निर्माण… Read More

16 hours ago

This website uses cookies.