भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन भेजने के बहुप्रतीक्षित एक्सियोम-4 मिशन की नई तारीख 19 जून निर्धारित की गई है। इस मिशन में तकनीकी खामियों के कारण देरी हुई थी और अब उनका समाधान कर दिया गया है।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो, एक्सिओम स्पेस और स्पेसएक्स के बीच बैठक में यह पुष्टि की गई कि फाल्कन 9 प्रक्षेपण वाहन में आए तरल ऑक्सीजन रिसाव की समस्या को हल कर लिया गया है। यह रिसाव नियमित पूर्व प्रक्षेपण निरीक्षण के दौरान पता चला था और इसके कारण 11 जून को होने वाला प्रक्षेपण स्थगित कर दिया गया था।
यह मिशन भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण है। मिशन सफल होने पर, शुभांशु शुक्ला अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा करने वाले पहले और 1984 में अंतरिक्ष जाने वाले राकेश शर्मा के बाद दूसरे भारतीय बन बन जाएंगे। इस मिशन को भारत के अपने गगनयान कार्यक्रम के लिए महत्वपूर्ण तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। इसका उद्देश्य स्वदेशी तकनीक का उपयोग करके भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजना है। इस मिशन से प्राप्त अनुभव से भारत के भविष्य के अंतरिक्ष कार्यक्रमों को फायदा होगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More
अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More
सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment