ब्रिटेन सरकार ने 4 अक्टूबर से वीजा शुल्क में वृद्धि की घोषणा की है। ब्रिटेन जाने वाले भारत सहित विश्व के यात्रियों को 6 महीने से कम की अवधि के लिए वीजा शुल्क में 15 पाउंड की वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए वीजा शुल्क एक सौ 27 पाउंड महंगा हो जाएगा। शुल्क दरों में ये बदलाव देश के सार्वजनिक क्षेत्र के वेतन में हुई वृद्धि से निपटने के लिए किया गया है। यह वृद्धि वीजा की विभिन्न श्रेणियों पर लागू होगी, लेकिन इसके लिए संसद की स्वीकृति लेनी आवश्यक होगी।
ब्रिटेन के गृह मंत्रालय ने पुष्टि की है कि शुक्रवार को संसद में कानून के माध्यम से पेश किए गए इन बदलावों के परिणामस्वरूप छह महीने से कम समय के लिए यात्रा वीज़ा की लागत बढ़कर 115 पाउंड हो जाएगी। इसके अलावा, ब्रिटेन के बाहर से विद्यार्थी वीज़ा के लिए आवेदन करने का शुल्क भी बढकर, देश में आवेदनों के लिए ली जाने वाली राशि के बराबर यानि 490 पाउंड हो जाएगी। यह समायोजन ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक द्वारा जुलाई में की गई इस घोषणा के बाद किया गया है कि सार्वजनिक क्षेत्र के वेतन में वृद्धि को समायोजित करने के लिए वीज़ा शुल्क और स्वास्थ्य अधिभार में काफी वृद्धि की जाएगी।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment