केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज कहा, ‘टीबी मुक्त भारत’ हासिल करने के लिए एकीकृत रणनीति के साथ सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) आवश्यक है जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वर्ष 2025 तक ‘टीबी मुक्त भारत’ की प्रतिबद्धता से प्रेरित है।
डॉ. जितेंद्र सिंह ने उधमपुर में ‘चलो चले टीबी को हराने’ के नारे के साथ श्री माता वैष्णो देवी नारायण हेल्थकेयर (एसएमवीडी) टीबी मुक्त एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाते हुए यह कहा।
डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा वर्ष 2025 तक टीबी उन्मूलन करने के भारत के प्रयास दुनिया के लिए आदर्श हैं। उन्होंने नागरिकों से जनभागीदारी की सच्ची भावना से टीबी उन्मूलन की दिशा में सामूहिक रूप से कार्य करने का आग्रह भी किया।
डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, टीबी के कारण होने वाले गहरे सामाजिक और आर्थिक प्रभाव को देखते हुए, भारत सरकार ने वर्ष 2025 तक ‘टीबी मुक्त भारत’ को उच्च प्राथमिकता दी है और जैव प्रौद्योगिकी टीबी के उन्मूलन के खिलाफ एकीकृत समग्र स्वास्थ्य देखभाल दृष्टिकोण में एक बड़ी भूमिका निभाने जा रही है।
डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, निजी क्षेत्र की भागीदारी, सक्रिय मामले की खोज, स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों के माध्यम से सेवाओं का विकेंद्रीकरण, सामुदायिक भागीदारी और नि-क्षय पोषण योजना जैसी रणनीतियों ने भारत के टीबी प्रबंधन प्रयासों को बदल दिया है और इसे रोगी के प्रति केंद्रित कर दिया है।
कार्यक्रम के दौरान, डॉ. जितेंद्र सिंह ने 2025 तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के टीबी मुक्त भारत के दृष्टिकोण को पूर्ण करने के लिए अपने संसदीय क्षेत्र में उनके द्वारा गोद लिए गए टीबी रोगियों को दैनिक जरूरतों की पूर्ति के लिए किट भी वितरित किए।
कार्यक्रम में उपायुक्त, उधमपुर, सलोनी राय और जिला विकास परिषद (डीडीसी) के अध्यक्ष, उधमपुर, लाल चंद भी उपस्थित थे।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment