Categories: News-Headlines

ब्रिक्‍स शिखर सम्‍मेलन की तैयारियों में लगे अधिकारियों की पहली बैठक कल नई दिल्‍ली में हुई

ब्रिक्‍स शिखर सम्‍मेलन की तैयारियों में लगे अधिकारियों की पहली बैठक कल नई दिल्‍ली में हुई। ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका ब्रिक्‍स संगठन के मूल सदस्‍य हैं। भारत इस वर्ष चौथी बार इस संगठन की अध्‍यक्षता कर रहा है। आर्थिक संबंध सचिव और भारत के ब्रिक्‍स शेरपा सुधाकर डलेला ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के जनहितैषी और मानवीय दृष्टिकोण पर आधारित भारत की ब्रिक्‍स अध्‍यक्षता की प्राथमिकताओं का उल्‍लेख किया। उन्‍होंने समायोजन, नवाचार, सहयोग और निरंतरता बनाए रखने का संगठन का लक्ष्‍य रेखांकित किया।

भारत इससे पहले वर्ष 2012, 2016 और 2021 में ब्रिक्स की अध्‍यक्षता कर चुका है।

इस बीच, रूस ने ब्रिक्स में भारत की अध्यक्षता का सक्रिय रूप से समर्थन करने की बात कही है। साथ ही नई दिल्ली के एजेंडे को आधुनिक और अत्यंत प्रासंगिक बताया है। इसमें आतंकवाद-रोधी उपायों और ऊर्जा सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि भारत वर्तमान वैश्विक चुनौतियों से निपटने के साथ-साथ भविष्य की तैयारी करने वाले मुद्दों को प्राथमिकता दे रहा है। टीवी ब्रिक्स को दिए साक्षात्कार में उन्होंने आतंकवाद से मुकाबले पर जोर दिया।

Leave a Comment

Recent Posts

डाक विभाग और NSE ने भारतीय डाक के माध्यम से म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

सरकार के संचार मंत्रालय के डाक विभाग (डीओपी) ने आज भारत के अग्रणी स्टॉक एक्सचेंज,… Read More

9 hours ago

फिजी के वित्त मंत्री एसरोम यूसुफ इमैनुएल ने नई दिल्ली में महालेखा नियंत्रक भवन का दौरा किया

भारत की महालेखा नियंत्रक (सीजीए) टीसीए कल्याणी ने आज नई दिल्ली के महालेखा नियंत्रक भवन… Read More

9 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी का स्वागत किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में सेशेल्स गणराज्य के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी का… Read More

18 hours ago

महाराष्ट्र जिला परिषद चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की

महाराष्ट्र जिला परिषद चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने शानदार… Read More

18 hours ago

इस्पात मंत्रालय ने 85 विशेष इस्पात परियोजनाओं के लिए 11,887 करोड़ रुपये के निवेश वाली MoU पर हस्ताक्षर किए

इस्पात मंत्रालय ने 09.02.2026 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में, इस्पात एवं भारी उद्योग… Read More

19 hours ago

This website uses cookies.