Categories: News-Headlines

ब्रह्मपुत्र पर सात धार्मिक स्‍थलों को जोड़ने के लिए ‘नदी तट धार्मिक पर्यटन सर्किट’ के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए

असम में नदी तट धार्मिक पर्यटन सर्किट के विकास के लिए गुवाहाटी में भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्‍ल्‍यूएआई), सागरमाला विकास निगम लिमिटेड (एसडीसीएल), असम पर्यटन विकास निगम (एटीडीसी) और अंतर्देशीय जलमार्ग परिवहन विभाग (डीआईडब्‍ल्‍यूटी), असम सरकार के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा और केंद्रीय केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग और आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने इस ऐतिहासिक हस्ताक्षर समारोह के साक्षी बने। इससे असम में नदी पर्यटन क्षेत्र में एक नए अध्याय का शुभारंभ होगा।

यह समझौता ज्ञापन गुवाहाटी के आसपास सात ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों के बीच ‘हॉप ऑन हॉप ऑफ’ पर आधुनिक नौका सेवा की सुविधा प्रदान करेगा और प्रसिद्ध सात धार्मिक स्‍थलों कामाख्या, पांडुनाथ, अश्वकलांता, डौल गोविंदा, उमानंद, चक्रेश्वर और औनियाती सतरा को कवर किया जाएगा। फेरी टर्मिनल पर यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय में आरामदायक माहौल के आधुनिक सुविधाएं प्रदान की जाएगी।

इस परियोजना पर 45 करोड़ रुपये की लागत आएगी और यह एक साल के भीतर पूरी हो जाएगी। ये सेवा हनुमान घाट, उजान बाजार से आरंभ होगी और सातों धार्मिक स्‍थलों को 2 घंटे से भी कम समय में पूरा करेगी। सागरमाला विकास निगम लिमिटेड (एसडीसीएल) और भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्‍ल्‍यूएआई) संयुक्त रूप से परियोजना लागत के 55 प्रतिशत का योगदान देंगे जबकि शेष असम पर्यटन विकास निगम (एटीडीसी) द्वारा प्रदान किया जाएगा। अंतर्देशीय जलमार्ग परिवहन विभाग (डीआईडब्ल्यूटी) ने परियोजना के लिए मंदिरों के पास घाटों का नि:शुल्‍क उपयोग करने की सहमति दी है।

इस अवसर पर अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि “नदी आधारित पर्यटन सर्किट का विकास असम में पर्यटन क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। मुझे प्रसन्‍नता है कि असम सरकार के समर्थन से, आईडब्ल्‍यूएआई, एसडीसीएल, एटीडीसी और डीआईडब्ल्‍यूटी के बीच समझौता ज्ञापन से यह परियोजना तीव्र गति से पूरी होगी और असम में नदी पर्यटन क्षेत्र में नए अध्याय का अनावरण होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रखर नेतृत्व में भारत की एक्ट ईस्ट नीति पूर्वोत्‍तर क्षेत्र में विकास की परियोजनाओं के माध्‍यम से परिलक्षित हो रही है। उन्‍होंने कहा कि आज अंतर्देशीय जलमार्गों ने ये उदाहरण प्रस्‍तुत किया है कि परिवहन के माध्यम से परिवर्तन कैसे संभव हो सकता है। ब्रह्मपुत्र के रास्ते ओडीसी और ओडब्ल्यूसी कार्गो मूवमेंट से दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज गंगा विलास तक, अंतर्देशीय जलमार्गों की विशाल क्षमता का प्रदर्शन हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी नेतृत्व में, हम असम और पूर्वोत्तर क्षेत्र में अंतर्देशीय जलमार्गों की समृद्ध क्षमता विकसित करने के मार्ग पर दृढ़ हैं, जिससे नए भारत के विकास के गति मिले।

इस अवसर पर असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, “आज का हस्ताक्षर समारोह राज्य में पर्यटन के एक नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहा है। मुझे इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में उपस्थित होकर प्रसन्नता हो रही है। मैं इस पहल के लिए विभागों का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा क्योंकि पर्यटक इस अद्भुत नदी सर्किट के माध्यम से गुवाहाटी की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत का आनंद लेंगे।‘’’

इस कार्यक्रम में असम सरकार के परिवहन मंत्री परिमल शुक्लाबैद्य, पर्यटन मंत्री जयंत मल बरुआ; भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष संजय बंदोपाध्याय; एटीडीसी की रितुपर्णा बरुआ; असम पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष दिलीप दास और सागरमाला विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक दिलीप कुमार गुप्ता और गुवाहाटी में असम प्रशासनिक स्टाफ कॉलेज में राज्य और केंद्र सरकार के अन्य अधिकारी भी शामिल थे।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

14 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

17 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

18 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

18 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.