भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला का तीसरा मैच आज से इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।
भारत ने पहला टेस्ट एक पारी और 132 रन से जीता था, जबकि दूसरे टेस्ट में भारत को छह विकेट से विजय मिली थी। हार के बावजूद ऑस्ट्रेलिया इस समय डब्ल्यू. टी. सी. अंक तालिका में वर्तमान में 136 अंकों के साथ शीर्ष पर है। लंदन के ओवल में जून महीने में होने वाली वर्ल्ड टेस्ट चैम्पिनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को एक और जीत की आवश्यकता होगी। ऑस्ट्रेलिया अपने नियमित कप्तान पैट कुम्मिन्स की सेवाओं से वंचित रहेगा और पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ इंदौर में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करेंगे। तीसरा टेस्ट मैच धर्मशाला में आयोजित किया जाना था, लेकिन हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ द्वारा समय पर स्टेडियम तैयार नहीं कराये जाने के कारण यह मैच इंदौर में खेला जा रहा है।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment