भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन को दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन से “गर्वी गुजरात” यात्रा के लिए रेल, संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री परूषोत्तम रूपाला, केंद्रीय वस्त्र एवं रेल राज्य मंत्री दर्शना विक्रम जरदोश और संचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । इस अवसर पर विभिन्न मंत्रालयों और आईआरसीटीसी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। रेल मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम आईआरसीटीसी लिमिटेड इस ट्रेन को चला रहा है।
भारत गौरव नीति 23 नवंबर 2021 को माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भारत और दुनिया के लोगों के सामने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और शानदार ऐतिहासिक स्थानों को प्रदर्शित करने की सोच को साकार करने के लिए शुरू की गई थी। भारत की विशाल पर्यटन क्षमता का दोहन करने के लिए पर्यटक सर्किटों को विकसित करने/पहचानने और विषय आधारित ट्रेनों को चलाने के लिए पर्यटन क्षेत्र के जानकारों की क्षमताओं का लाभ उठाया जा रहा है।
अब तक 16 भारत गौरव सर्किट स्थापित किए जा चुके हैं और जीवंत गुजरात की विरासत का प्रदर्शन करने के लिए यह गर्वी गुजरात यात्रा भारत सरकार की “एक भारत श्रेष्ठ भारत” योजना की तर्ज पर बनाया गया 17वां सर्किट है। इस आधार पर 10 और सर्किट बनने जा रहे हैं
आईआरसीटीसी द्वारा संचालित इस विशेष पर्यटक ट्रेन में 156 पर्यटक सवार हो सकते हैं। यह आज दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन से 8 दिन के दौरे पर रवाना हुई। पर्यटकों की सुविधा के लिए गुरुग्राम, रेवाड़ी, रींगस, फुलेरा और अजमेर रेलवे स्टेशनों पर ट्रेन में चढ़ने और उतरने की सुविधा प्रदान की गई है।
महान स्वतंत्रता सेनानी सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन पर आधारित भारत सरकार की योजना “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की तर्ज पर इस ट्रेन के टूर पैकेज को डिजाइन किया गया। इस ट्रेन की पर्यटन यात्रा में पहला ठहराव केवड़िया में रखा गया है जहां स्टैच्यू ऑफ यूनिटी आकर्षण का केंद्र होगी। ट्रेन 8 दिनों की यात्रा के दौरान लगभग 3500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
विश्व की सबसे ऊंची मूर्ति – स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, चंपानेर पुरातात्विक पार्क जो यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है, अडालज की बावड़ी, अहमदाबाद में अक्षरधाम मंदिर, साबरमती आश्रम, मोढेरा सूर्य मंदिर और रानी की वाव, पाटन में स्थित एक अन्य यूनेस्को स्थल, इस यात्रा कार्यक्रम में शामिल प्रमुख विरासत खजाने हैं। इसके अलावा, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, द्वारकाधीश मंदिर और बेट द्वारका जैसे धार्मिक स्थल की यात्रा 8 दिन के टूर में शामिल हैं। टूर में दो रात्रि प्रवास होटलों में होंगे जो कि केवड़िया और अहमदाबाद में एक-एक दिन का होगा,जबकि सोमनाथ और द्वारका के स्थानों की यात्रा उस वक्त होगी जब ट्रेन यहां दिन के लिए रुकेगी।
अत्याधुनिक डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन में भोजन के लिए दो शानदार रेस्तरां, एक आधुनिक किचन, कोच में शावर क्यूबिकल, सेंसर आधारित वॉशरूम फंक्शन, फुट मसाजर सहित कई विशेषताएं शामिल हैं। पूरी तरह से वातानुकूलित ट्रेन दो प्रकार की आवास सुविधा प्रथम वातानुकूलित और द्वितीय वातानुकूलित प्रदान करती है। ट्रेन में प्रत्येक कोच की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा गार्ड हैं और पूरी ट्रेन में इंफोटेनमेंट सिस्टम भी लगाया गया है।
भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन की शुरुआत घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार की पहल “देखो अपना देश” के अनुरूप है। यात्रा के लिए किराए की दरें द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित के लिए प्रति व्यक्ति 52250 रुपये से शुरू होकर, प्रथम श्रेणी वातानुकूलित (केबिन) के लिए प्रति व्यक्ति 67140 रुपये और प्रथम श्रेणी वातानुकूलित (कूपे) के लिए प्रति व्यक्ति 77400 रुपये तक है, जिसमें आईआरसीटीसी टूरिस्ट ट्रेन का आठ दिनों का संपूर्ण यात्रा पैकेज होगा और कीमतों में संबंधित श्रेणी में यात्रा, एसी होटलों में रात्रि विश्राम, सभी भोजन (केवल शाकाहारी), बस के द्वारा दर्शनीय स्थलों की यात्रा और आना जाना, यात्रा बीमा और गाइड की सेवा शामिल होगी. स्वास्थ्य संबंधी सभी आवश्यक एहतियाती उपायों का ध्यान रखा जाएगा और आईआरसीटीसी मेहमानों को एक सुरक्षित एवं यादगार अनुभव प्रदान करने का प्रयास करेगी।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment