मैड्रिड स्पेन मास्टर्स 2023 बैडमिंटन स्पर्धा आज से शुरू होगी। इस स्पर्धा का पांचवां संस्करण क्वालीफिकेशन मैच के साथ शुरू होगा। इस स्पर्धा में आज और कल पहले दौर के मैच खेले जाएंगे। ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू और साइना नेहवाल बीडब्ल्यूएफ सुपर 300 इवेंट में भारत की चुनौती पेश करेंगी। सिंधू महिला सिंगल्स में दूसरी वरीयता की खिलाड़ी हैं। कैरोलिना मरीन रियो 2016 की चैंपियन हैं। ओपनिंग मैच में उनका सामना क्वालीफाइंग दौर की विजेताओं में से एक खिलाड़ी के साथ होगा। साइना नेहवाल को ओपनिंग मैच में थाईलैंड की तीसरी वरीयता की खिलाड़ी बुसानान ओन्गब्रामंगफान से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। 2014 के कॉमनवेल्थ गेम्स के चैंपियन पारूपल्ली कश्यप क्वाफिकेशन राउंड में पुरुष सिंगल्स में अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। किदांबी श्रीकांत पुरुष सिंगल्स में पांचवी वरीयता के खिलाड़ी हैं। ओपनिंग मैच में उनका सामना थाईलैंड के खिलाड़ी सिथ्थिकॉम थम्मासीन से होगा। कॉमनवेल्थ गेम्स के चैंपियन लक्ष्य सेन और एचएस प्रणॉय ने इस स्पर्धा से बाहर रहने का निर्णय लिया है।
ICC क्या है? क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी संस्था की पूरी जानकारी क्रिकेट की दुनिया… Read More
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच स्कोरकार्ड: 22 रन से जीता पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच… Read More
1 जून को बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में बारिश और तेज हवाओं का… Read More
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment