इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने राष्ट्रव्यापी विरोध के बाद अगले संसद सत्र तक नियोजित न्यायपालिका सुधार को स्थगित करने पर सहमति व्यक्त की है। बेंजामिन नेतन्याहू ने योजना के खिलाफ दो दिनों के बड़े विरोध प्रदर्शन के बाद यह घोषणा की। राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित अपने संबोधन में, इजरायल के प्रधानमंत्री ने कहा कि वह विवादास्पद सुधार पर फैसले के लिए खुद को और अपने राजनीतिक विरोधियों को समय देना चाहते हैं। इजरायल के राष्ट्रपति आइजैक हर्ज़ोग ने प्रधानमंत्री नेतन्याहू की इस पहल का स्वागत किया और कहा कि यह स्पष्ट, गंभीर और जिम्मेदार चर्चा का समय है जिससे अवश्य ही आक्रोश कम होगा। बेंजामिन नेतन्याहू के बयान के तुरंत बाद देश के सबसे बड़े ट्रेड यूनियन के प्रमुख ने कहा कि वह हड़ताल तुरंत वापस लेंगे।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment