बैंडमिंटन एशिया मिश्रित टीम प्रतियोगिता 2023 आज दुबई में शुरू होगी। इस प्रतियोगिता में पी.वी. सिंधु और एच.एस. प्रणय के नेतृत्व में भारत की जीत की प्रबल संभावना है। भारत का ग्रुप-बी में प्रारंभिक मुकाबला कजाख्स्तान के साथ होगा। पुरुषों के एकल मुकाबले में विश्व के आठ नंबर के खिलाड़ी प्रणय और दसवें नंबर के खिलाड़ी लक्ष्यसेन भारत का नेतृत्व करेंगे। वहीं, युगल मुकाबलों में सात्विकराज रेंकीरेड्डी की अनुपस्थिति में चिराग शेट्टी को ध्रुव कपीला का साथ मिलेगा। पुरुष युगल में दूसरी जोड़ी कृष्णा प्रसाद गर्गा और विष्णुवर्धन गौड़ पी. की है।
राष्ट्रमण्डल खेलों में कांस्य पदक विजेता त्रिशा जौली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी महिला युगल मुकाबलों में अगुवाई करेगी। वहीं, अश्विनी भट्ट और शिखा गौतम भी अतिरिक्त खिलाड़ियों के रूप में मौजूद रहेंगे। मिश्रित युगल में ईशान भटनागर और तनीषा क्रास्टो की इकलौती जोड़ी भारत की ओर से शामिल होगी। शीर्ष दस खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में सीधे प्रवेश मिला है, जबकि अन्य को चयन के लिए ट्रायल से गुजरना पड़ा।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment