Categories: News-Headlines

न्‍यूजीलैण्‍ड में आए चक्रवात गेब्रिएल के बाद सरकार ने राष्‍ट्रीय आपातकाल की घोषणा की

न्यूजीलैंड में उत्तरी द्वीप पर आए चक्रवाती तूफान गैब्रियल के बाद सरकार ने राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी है। आपातकालीन प्रबंधन मंत्री कीरन मैकअनल्टी ने कहा है कि यह अप्रत्‍याशित मौसम की स्थिति है, जिसका उत्तरी द्वीप के ज्यादातर हिस्सों में व्यापक प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ये न्यूजीलैंड के लोगों के जीवन के लिए वास्तविक खतरे वाली बड़ी आपदा है। इसके कारण लोग बाढ़ और सड़कों तथा बुनियादी ढांचे के नुकसान का सामना कर रहे हैं।

तूफान के बाद भारी बारिश और तेज हवा के कारण 38 हजार से अधिक मकानों में बिजली गुल हो गई। बाढ़ और जमीन खिसकने से ऑकलैंड के पास की कुछ बस्तियों समेत देशभर में बहुत से हिस्‍सों का संपर्क कट गया है। न्यूजीलैंड में तीसरी बार आपातकाल लगाया गया है। इसके पहले 2019 में क्राइस्टचर्च आतंकी हमले के समय और फिर 2020 में कोविड महामारी के कारण देश में आपातकाल लगाया गया था।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

9 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.