केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज बेंग्लुरू-चेन्नई और बेंग्लुरू-मैसूरू के बीच निर्माणाधीन एक्सप्रेस वे का हवाई निरीक्षण किया। नितिन गडकरी ने बाद में संवाददाताओं से बात-चीत में कहा कि बेंग्लुरू-चेन्नई एक्सप्रेस वे मार्च 2024 तक बनकर तैयार हो सकता है और बेंग्लुरू-मैसूरु एक्सप्रेस वे का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बेंग्लुरू और चेन्नई के बीच छोटे ग्रीनफिल्ड मार्ग से यात्रा की दूरी और समय कम हो जाएगा। तीन सौ 30 किलोमीटर की दूरी और पांच घंटे की यात्रा के बजाए यात्री अब बेंग्लुरू और चेन्नई के बीच दो सौ 62 किलोमीटर की दूरी दो घंटे 15 मिनट में तय कर सकेंगे। इससे लॉजिस्टिक लागत भी सोलह प्रतिशत से घटकर दस प्रतिशत से भी कम रह जाएगी। इस सिग्नल मुक्त मार्ग पर वाहन एक सौ 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ सकेंगे। बेंग्लुरू और मैसूरू के बीच यात्रा का समय तीन घंटे से घटकर डेढ़ घंटे रह जाएगा। सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने यह भी बताया किया कि उन्होंने जल संरक्षण के लिए और भू-जल बढ़ाने के लिए राजमार्गों के आस-पास अमृत महोत्सव उद्यान और अमृत सरोवर विकसित करने का सुझाव दिया है। उन्होंने बताया कि इन राजमार्गों पर सड़क किनारे प्रसाधन सुविधाएं, उपग्रह आधारित टोल संग्रह प्रणाली, सीसीटीवी, गति जांच करने वाली मशीन, ट्रॉमा केयर सेंटर और हेलीपैड भी होंगे।
ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड डिजिटल इंजीनियरिंग कंसल्टिंग में ग्लोबल लीडर और एडेको ग्रुप का हिस्सा, अक्कोडिस की आज जारी… Read More
Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More
भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More
CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More
तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment