Categories: News-Headlines

दुनिया में ग्रीन हाइड्रोजन ओर अमोनिया के सबसे प्रतिस्‍पर्धी स्रोत के रूप में उभरेगा भारत: ऊर्जा मंत्री

बिजली और नवीन तथा नवीनीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने कहा है कि दुनिया में भारत ग्रीन हाइड्रोजन ओर अमोनिया के सबसे प्रतिस्‍पर्धी स्रोत के रूप में उभरेगा। राष्‍ट्रीय ग्रीन हाइड्रोजन मिशन के केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल के निर्णय को साहसी और अग्रणी कदम करार देते हुए केन्‍द्रीय मंत्री ने भरोसा जताया कि देश वर्ष 2030 से पहले पचास लाख टन वार्षिक ग्रीन हाइड्रोजन के उत्‍पादन का लक्ष्‍य हासिल कर लेगा।

आर के सिंह ने आज नयी दिल्‍ली में कहा कि देश खनिज तेल आयात पर निर्भरता कम करने की दिशा में काम कर रहा है और ग्रीन हाइड्रोजन मिशन ऊर्जा स्‍वायत्‍ता प्राप्‍त करने में मदद करेगा। उन्‍होंने कहा कि देश के पास ग्रीन हाइड्रोजन उत्‍पादन करने के अवसर है क्‍योंकि इसके पास आवश्‍यक स्रोत है और हरिज ऊर्जा क्षेत्र में मजबूत उद्योग है। उन्‍होंने कहा कि भारत में हरित ऊर्जा उत्‍पादन प्रतिस्‍पर्धी दर पर करने की क्षमता है। उन्‍होंने भरोसा व्‍यक्‍त किया कि घरेलू उद्योग अन्‍य देशों की तुलना में कम मूल्‍य पर ग्रीन हाइड्रोजन और अमोनिया की आपूर्ति कर सकते हैं।

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने की 19 हजार सात सौ 44 करोड़ रूपये की प्रारंभिक आबंटन के साथ राष्‍ट्रीय ग्रीन हाइड्रोजन मिशन को मंजूरी दी थी। इसका उद्देश्‍य भारत को ग्रीन हाइड्रोजन के निर्यात और उत्‍पादन का केन्‍द्र बनाना है। इससे भारतीय अर्थ-व्‍यवस्‍था में कार्बन उत्‍सर्जन कम करने में मदद मिलेगी।

Leave a Comment

Recent Posts

AI के विस्तार को लेकर CTO का विश्वास लगातार तीसरे साल कमजोर पड़ा: अक्कोडिस रिपोर्ट

ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड डिजिटल इंजीनियरिंग कंसल्टिंग में ग्लोबल लीडर और एडेको ग्रुप का हिस्सा, अक्कोडिस की आज जारी… Read More

6 hours ago

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर जताई सहमति

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More

1 day ago

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप 2026 में जीता रजत पदक

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More

1 day ago

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का रास्ता साफ

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More

2 days ago

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More

3 days ago

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More

4 days ago

This website uses cookies.