Categories: News-Headlines

बेंगलुरु-मैसूरु एक्सेस कंट्रोल्ड राजमार्ग के साथ टोल फ्री सर्विस रोड 2/3 पहिया वाहनों के लिए उपलब्ध

बेंगलुरु-मैसूरु एक्सेस कंट्रोल्ड राजमार्ग पर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे पर 01.08.2023 से 2/3-पहिया वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है। हालाँकि, ये 2/3 पहिया वाहन टोल फ्री सात-मीटर चौड़ी, दो-लेन सर्विस रोड का उपयोग कर सकते हैं, जो एक्सेस कंट्रोल्ड राजमार्ग के दोनों ओर उपलब्ध होती है।

वर्तमान में, बिदीदी, रामानगर एवं चन्नपटना और मांड्या में रेलवे ओवर ब्रिज के कारण सर्विस रोड पर तीन गैप हैं, लेकिन वाहन इन गैप्स पर पुराने मैसूरु रोड का उपयोग कर सकते हैं। इसी प्रकार 2/3 पहिया वाहन, एक छोर से दूसरे छोर तक जाने के लिए सर्विस रोड पर 79.6 किमी और पुराने मैसूरु रोड पर 35.4 किमी तक की यात्रा कर सकते हैं। हालाँकि, यदि वे एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे से इन तीन शहरों में जाना चाहते हैं, तो सर्विस रोड उपलब्ध है। 118 किमी लंबे एक्सेस नियंत्रित राजमार्ग पर सर्विस रोड को निर्बाध बनाने के लिए, सर्विस रोड पर तीन आरओबी का निर्माण शीघ्र ही शुरू किया जाएगा। एनएचएआई पुराने मैसूरु बेंगलुरु रोड के बाईपास के हिस्से को भी सुधार करेगा।

बेंगलुरु-मैसूरू एक्सेस कंट्रोल्ड राजमार्ग को एक हाई-स्पीड कॉरिडोर के रूप में विकसित किया गया है, जिसमें विभिन्न प्रकार के मोटर वाहनों के लिए गति सीमा 80-100 किमी/घंटा है। तेज़ गति वाले वाहनों की आवाजाही तुलनात्मक रूप से धीमी गति से चलने वाले वाहनों की सुरक्षा के लिए जोखिम पैदा कर सकती है। इसलिए, धीमी गति से चलने वाले वाहनों जैसे दो और तीन पहिया वाहनों को गलियारे का उपयोग करने से प्रतिबंधित कर दिया गया है, जो राष्ट्रीय राजमार्ग-275 के एक हिस्से को कवर करता है।

बेंगलुरु-मैसूरु एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे पर पिछले छह महीनों के दुर्घटना आंकड़ों से पता चलता है कि लगभग 30 प्रतिशत दुर्घटनाओं में दोपहिया वाहन शामिल थे, जिनके चालकों में से अधिकांश को घातक या गंभीर चोटें लगी थीं। 65-75 प्रतिशत दुर्घटनाओं में 160 किमी प्रति घंटे तक की तेज गति से चलने वाले कार/बाइक जैसे वाहन शामिल थे। 25 प्रतिशत दुर्घटनाओं के मामलों में पीछे की ओर से वाहन की टक्कर शामिल है, जिसका मुख्य कारण धीमी गति से चलने वाले वाहनों द्वारा सबसे दाहिनी लेन पर कब्जा करना और लेन अनुशासन का पालन न करना है।

राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षा बनाए रखना एनएचएआई के लिए उच्च प्राथमिकता पर है और यह यात्रियों के लिए सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

15 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

16 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

2 days ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

2 days ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

2 days ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

4 days ago

This website uses cookies.