Categories: News-Headlines

बीजेपी नेता अमित शाह ने किया दावा, बिहार में एनडीए सभी चालीस सीटें जीतेगा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता अमित शाह ने आज कहा है कि व्‍यापक स्‍तर पर भ्रष्‍टाचार के कारण संयुक्‍त प्रगतिशील गठबंधन-यूपीए दागी हो गया था इसलिए गैर भाजपा नेता आई.एन.डी.आई.ए गठबंधन के नये नाम से सामने आए हैं।

उन्‍होंने कहा कि लोगों को इस नये नाम से 2024 के लोकसभा चुनाव में धोखा नहीं दिया जा सकता। उन्‍होंने कहा कि लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व को वोट देंगे।

केंद्रीय गृहमंत्री ने यह दावा किया कि बिहार में राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए सभी चालीस सीटें जीतेगा। अमित शाह बिहार के मधुबनी जिले के झंझाहारपुर में पार्टी की एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्‍होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार-लालू प्रसाद के नेतृत्‍व में राज्‍य सरकार बिहार में तुष्‍टीकरण की नीति पर काम कर रही है। राज्‍य सरकार ने हाल में रक्षाबंधन और जन्‍माष्‍टमी के अवकाश रद्द कर दिए थे, जिससे बिहार के लोगों की भावनाएं आहत हुई। लोगों ने इसका पूरी तरह से विरोध किया और गठबंधन सरकार को सबक सिखाया।

उन्‍होंने कहा कि अब गठबंधन नेता पवित्र पुस्‍तक रामचरित मानस का विरोध कर रहे हैं जो उनकी मानसिकता को दर्शाता है। उन्‍होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार राज्‍य के विकास को बाधित कर रहे हैं।

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में दूसरा एम्‍स दरभंगा में आवंटित किया था लेकिन नीतीश कुमार राजनीति कर रहे हैं। उन्‍होंने आरोप लगाया कि नी‍तीश कुमार सरकार ने पहले दरभंगा में 81 एकड भूमि दरभंगा एम्‍स के मेडिकल कॉलेज के लिए आवंटित की और बाद में इसे वापस ले लिया।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत Vs अफगानिस्तान ODI मैच पर क्रिकेट प्रेमियों की नजर, धर्मशाला में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद

IND Vs AFG ODI मैच को लेकर बढ़ा उत्साह भारत और अफगानिस्तान के बीच होने… Read More

8 minutes ago

अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More

1 day ago

एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?

एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More

1 day ago

हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?

शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More

1 day ago

जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन, अस्पताल पहुंचने तक बिगड़ चुकी थी हालत

भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More

1 day ago

Bigg Boss 20 Contestants News: नए सीजन को लेकर बढ़ी हलचल, इन नामों की एंट्री की चर्चा तेज

बिग बॉस 20 को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो… Read More

1 day ago

This website uses cookies.