उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज नई दिल्ली में 84 कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी अमृत पुरस्कार प्रदान किए। विशेष उपलब्धि पुरस्कार समूचे भारत के 75 वर्ष से अधिक आयु के उन कलाकारों को दिया गया, जिन्हें अभी तक कोई राष्ट्रीय सम्मान नहीं मिला है। इन पुरस्कारों के अंतर्गत ताम्रपत्र और अंगवस्त्र के साथ एक लाख रुपये की नकद राशि दी जाती है।
अपने संबोधन में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड ने इस देश के लिए बडी उपलब्धि बताया- आज का दिन एक मील का पत्थर है, जिन्होंने हमको तराशा, हमारी संस्कृति को तराशा, हमारी संस्कृति को सींचा और कभी किसी ने उनका सुध नहीं ली। वो गुदडी के लाल हैं, बरसों पहले पहचाने जाने चाहिए थे। अपना विचित्र देश है, अपने अलंकृत कर देते हैं कुछ लोगों को और जिन्दगी भर समझ भी नहीं आता ऐसा क्यों किया? आज क्योंकि मुझे समझ में नहीं आता, पहले क्यों नहीं हुआ, ये बहुत बडी उपलब्धि है।
संगीत नाटक अकादमी अमृत पुरस्कार एक राष्ट्रीय सम्मान है जो संगीत नाटक प्रदर्शन कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट कलाकारों के साथ-साथ शिक्षकों और विद्वानों को दिया जाता है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More
अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More
सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment