Categories: News-Headlines

बीजेपी की केन्‍द्रीय चुनाव समिति की कल नई दिल्‍ली में बैठक हुई, आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की केन्‍द्रीय चुनाव समिति की कल नई दिल्‍ली में बैठक हुई इसमें छत्‍तीसगढ, मध्‍यप्रदेश, राजस्‍थान, तेलंगाना और मिजोरम में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बैठक में भाग लिया। केन्‍द्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह तथा पार्टी अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी बैठक में मौजूद थे। भाजपा नेतृत्‍व ने छत्‍तीसगढ और मध्‍यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए उम्‍मीदवारों के नाम पर विचार विमर्श किया। पार्टी के वरिष्‍ठ नेता ओम माथुर छत्‍तीसगढ के चुनाव प्रभारी है और मध्‍यप्रदेश में केन्‍द्रीय मंत्री नरेन्‍द्र सिंह तोमर को राज्‍य विधानसभा चुनाव की चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक नियुक्‍त किया गया है।

Leave a Comment

Recent Posts

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

1 hour ago

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

21 hours ago

This website uses cookies.