Categories: News-Headlines

हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से तेज वर्षा और भूस्‍खलन से प्रभावित क्षेत्रों में युद्ध स्‍तर पर राहत और बचाव कार्य जारी

हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से तेज वर्षा और भूस्‍खलन से प्रभावित क्षेत्रों में युद्ध स्‍तर पर राहत और बचाव कार्य चल रहा है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि अनेक मार्गों पर आवागमन बाधित है और बिजली तथा पानी जैसी आवश्‍यक सेवाओं पर भी असर पडा है।

राजधानी शिमला के कृष्णानगर वार्ड में जहां भूस्खलन हुआ था, वहां से अब तक दो शव बरामद हो चुके हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार लगभग 800 करोड़ रुपये के प्रावधान के साथ एक व्यापक दीर्घकालिक आपदा योजना तैयार कर रही है, जिसका उद्देश्य भविष्य में आने वाली आपदाओं के प्रभाव को कम करना है। इस बीच, शिमला के समरहिल के शिव मंदिर क्षेत्र में चल रहे बचाव अभियान में कल एक और शव मिलने से मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम के साथ पुलिस और स्थानीय निवासी सक्रिय रूप से राहत और बचाव में लगे हुए हैं। राज्य में चल रहे मॉनसून सीजन के दौरान अब तक भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में कुल 327 लोगों की जान जा चुकी है और 318 लोग घायल हुए हैं, जबकि 38 लोग अभी भी लापता हैं।

इस बीच, राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल-एनडीआरएफ ने कहा है कि बल के 14 दल हिमाचल प्रदेश और पंजाब में खोज और बचाव अभियान में लगे हैं। बल ने कहा कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में बल के अतिरिक्त 15 दलों को तैयार रखा गया है। एनडीआरएफ ने अब तक 960 से अधिक लोगों को बचाया है। बल ने हिमाचल और पंजाब में 10 हजार 363 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। बाढ़ को देखते हुए देश के विभिन्न हिस्सों में एनडीआरएफ की 158 टीम पहले से ही तैनात हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

3 hours ago

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

23 hours ago

This website uses cookies.