भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के अन्य नेताओं का भ्रष्टाचार एक-एक कर उजागर हो रहा है। आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय के छापे का हवाला देते हुए पार्टी ने आरोप लगाया कि यह स्पष्ट है कि आम आदमी पार्टी के नेता शराब घोटाले में शामिल थे। भाजपा दिल्ली इकाई के प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने मीडिया से कहा कि संजय सिंह का नाम इस घोटाले के आरोप पत्र में पहले से ही था।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और आबकारी नीति मामले में मुख्यमंत्री केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की।
इस बीच, दिल्ली सरकार में मंत्री और आम आदमी पार्टी के सौरभ भारद्वाज ने कथित शराब घोटाले को जानबूझकर बनाया गया मामला बताया है। उन्होंने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई ने कम से कम एक हजार जगहों पर छापे मारे हैं लेकिन अब तक कहीं से भी एक रूपया तक बरामद नहीं हुआ है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment