मौसम विभाग ने आज पश्चिम चंपारण, रोहतास, औरंगाबाद, सुपौल, गया, बक्सर, मुजफ्फरपुर, अररिया और गोपालगंज सहित उन्नीस जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बादल गरजने और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गयी है। उधर, नेपाल के तराई क्षेत्र और राज्य में हो रही लगातार बारिश से कई स्थानों पर नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि
पश्चिम चंपारण जिले में गंडक नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। आज सुबह वाल्मीकी गंडक बराज से नदी में एक लाख तेईस हजार क्यूसेक से अधिक पानी छोडा गया। जिला प्रशासन ने अधिकारियों को किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिये हैं। वहीं, कैमूर जिले के कई हिस्सों में बाढ़ के हालात हैं। कर्मनाशा, दुर्गावती और सुवारा जैसी मौसमी नदियां उफान पर हैं।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment