भारतीय जनता पार्टी देशभर में आज से दो अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा का आयोजन करके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन मना रही है। नई दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन में भाजपा सांसद अरूण सिंह ने कहा कि इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता रक्तदान जैसी विभिन्न गतिविधियों में सेवा प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत को 2025 तक तपेदिक मुक्त बनाने के प्रधानमंत्री के आह्वान पर पार्टी कार्यकर्ता तपेदिक मरीजों को गोद भी लेंगे।
सभी जिलों पर रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। उसके साथ-साथ निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण दिव्यांग के लिए समाज के साथ मिल-करके उनको उपकरण देने का काम करेंगे। 2025 तक प्रधानमंत्री जी ने आह्वान किया कि भारत को टीबी मुक्त बनाना है। इसलिए जो टीबी के ग्रसित व्यक्ति है उसको गोद लेने का काम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता समाज के साथ मिलकर के करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में आज कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आज राज्यभर में रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। गुजरात भाजपा द्वारा आज राज्य में लगभग 579 केंद्रों पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल आज अहमदाबाद में प्रधानमंत्री की जीवन यात्रा पर दुबई के कलाकार श्री अकबर द्वारा बनाई गई विविध पेंटिंग प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री की लंबी उम्र के लिए प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ, बहुचरजी मंदिर समेत राज्य के कई मंदिरों में यज्ञ, हवन और महापूजा जैसे विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने एक ट्वीट में प्रधानमंत्री की कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ चलाए जा रहे राष्ट्र निर्माण के कार्य निरंतर आगे बढ़ते रहने की कामना की। राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की भी कामना की।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment