बिहार सरकार ने पूर्वी चंपारण और नालंदा जिलों में जहरीली शराब से हाल में हुई मौतों के लिए पहली बार राहत और मुआवजा देने का निर्णय लिया है। राज्य में जहरीली शराब से हाल में हुई मौतों को लेकर भारतीय जनता पार्टी और सत्तारूढ गठबंधन के कुछ अन्य सहयोगी दलों ने राज्य सरकार पर दबाव बनाया था। इसके बाद राज्य सरकार ने शराब रोधी कानून में कुछ संशोधन किया, जिसके कारण अब प्रत्येक पीड़ित परिवार को चार-चार लाख रुपये दिये जायेंगे।
बिहार के अपर पुलिस महानिदेशक जितेन्द्र सिंह गंगवार ने बताया कि इन दोनों जिलों में जहरीली शराब से मारे गए 53 लोगों के निकटतम परिजनों को दो करोड़ बारह लाख रुपये की राशि दी जाएगी। बिहार में वर्ष 2016 से शराबबंदी कानून लागू होने के बाद से अब तक अवैध शराब से जुड़े पांच लाख 49 हजार मामले दर्ज किए जा चुके हैं और सात लाख 49 हजार लोगों पर कार्रवाई की गई है। राज्य सरकार ने अवैध शराब संबंधी मामलों के निपटान के लिए 74 विशेष अदालतों का गठन किया है।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment