Categories: News-Headlines

बिहार विधानसभा चुनाव: महागठबंधन में सहयोगी दलों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्रत्याशी घोषित कर दिये

बिहार में, महागठबंधन में सहयोगी दलों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्रत्याशी घोषित कर दिये हैं। दूसरे चरण का नामांकन समाप्त होने के बाद, कई विधानसभा क्षेत्रों में राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस और सीपीआई के उम्मीदवार आमने-सामने हैं। राष्ट्रीय जनता दल ने 143, कांग्रेस ने 61 और सीपीआई माले ने 20 सीटों पर अपने प्रत्याशी, चुनावी मैदान में उतारे हैं। मुकेश सहनी की नेतृत्व वाली विकासशील इंसान पार्टी वीआईपी ने 15 सीटों पर प्रत्याशी खड़े किए हैं। दो अन्य वामदलों सीपीआई ने नौ और सीपीएम ने चार सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। आई.पी. गुप्ता की इंडियन इंक्लूसिव पार्टी भी 4 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं। राज्य में विधानसभा सीटों की संख्या 243 है। दोनों चरणों में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल ने 6 सीटों पर एक-दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार उतारे हैं। चार सीटों पर कांग्रेस और सीपीआई के उम्मीदवार आमने-सामने हैं। वहीं राष्ट्रीय जनता दल और वीआईपी के उम्मीदवार भी कई सीटों पर एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। 23 अक्टूबर को दूसरे चरण के लिए नाम वापसी के बाद स्थिति अधिक स्पष्ट होगी।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत ने बहरीन में एशियाई युवा खेलों में कुश्ती की कुराश स्पर्धा में दो और पदक जीते

बहरीन में चल रहे एशियन यूथ गेम्स में, भारत ने कुश्ती के एक पारंपरिक स्वरूप… Read More

1 day ago

दीपावली के उपलक्ष्य में शेयर बाजार आज मुहूर्त ट्रेडिंग करेंगे

दीपावली के उपलक्ष्य में भारतीय शेयर बाजार – नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बम्बई स्टॉक एक्सचेंज… Read More

1 day ago

त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे 8,000 अतिरिक्त विशेष रेलगाड़ियां चलाएगा

मध्‍य रेलवे त्‍योहारों के कारण यात्रियों की सुविधा के लिए आगामी दिनों में करीब आठ… Read More

1 day ago

RBI ने कहा- अनिश्चितता के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था लगातार मज़बूत, उच्च विकास दर दर्ज करने के लिए तैयार

भारतीय रिज़र्व बैंक का कहना है कि अनिश्चित बाहरी कारणों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था लगातार… Read More

1 day ago

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे बोर्ड वॉर रूम में यात्री आवागमन की स्थिति की समीक्षा की

केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज… Read More

2 days ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोवा के तट पर INS विक्रांत पर गए और भारतीय नौसेना कर्मियों के साथ दिवाली मनाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोवा के तट पर INS विक्रांत पर गए और भारतीय नौसेना कर्मियों… Read More

2 days ago

This website uses cookies.