Categories: News-Headlines

बिहार विधानसभा की कार्यवाही विपक्षी भाजपा के सदस्‍यों के विरोध के कारण लगातार तीसरे दिन भी बाधित

बिहार विधानसभा की कार्यवाही विपक्षी भारतीय जनता पार्टी के सदस्‍यों के विरोध के कारण आज लगातार तीसरे दिन भी बाधित हुई। ये सदस्‍य उपमुख्यमंत्री तेजस्‍वी प्रसाद यादव के इस्तीफे और अन्‍य मांगो को लेकर हंगामा कर रहे थे। आज दिन में 11 बजे जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तब भाजपा सदस्‍यों ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतिश कुमार भ्रष्टाचार के मुददे पर समझौता कर रहे हैं। उन्‍होंने भूमि के बदले नौकरी घोटाला मामले में केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो द्वारा तेजस्‍वी यादव के खिलाफ आरोप पत्र दायर किये जाने पर तेजस्‍वी यादव के इस्‍तीफे की मांग की।

भाजपा सदस्‍यों ने शिक्षक भर्ती और कृषि सलाहकारों पर लाठी चार्ज मामले को लेकर राज्‍य सरकार से जवाब की मांग की। हंगामे के बीच अध्‍यक्ष ने सदन को चलाने का असफल प्रयास किया। विपक्षी सदस्‍य अपनी मांग के समर्थन में पोस्टर लेकर सदन के बीचो-बीच आ गये। विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्‍हा ने आरोप लगाया कि सरकार सदन में विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है और सदस्‍यों को जनहित के मुददो को नहीं उठाने दिया जा रहा है। शोरगुल के बीच अध्‍यक्ष ने भाजपा सदस्‍यों से कहा कि वे सदन को चलने दें लेकिन विपक्ष ने उनकी बात नहीं सुनी। इसके बाद अध्‍यक्ष ने सदन को दिन भर के लिए स्‍थगित कर दिया।

Leave a Comment

Recent Posts

आज विश्व धरोहर दिवस है

आज विश्व धरोहर दिवस है। यह दिन सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की विविधता, संवेदनशीलता और… Read More

13 hours ago

BECIL ने उन्नत प्रौद्योगिकियों और डिजिटल परिवर्तन में सहयोग को मजबूत करने के लिए सी-डैक के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल) ने उन्नत प्रौद्योगिकियों, डिजिटल परिवर्तन और क्षमता विकास के… Read More

14 hours ago

किसानों को बड़ी राहत: केंद्र सरकार के फैसलों से तीन राज्यों के किसानों को मिलेगा लाभकारी मूल्य

केंद्र सरकार ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण और राहतभरा निर्णय लेते हुए उत्तर… Read More

14 hours ago

अमेरिका ने रूस से पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने की छूट को एक महीने के लिए बढ़ाया

अमेरिका ने रूस से पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने संबंधी, छूट को एक महीने के लिए बढ़ा… Read More

14 hours ago

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि क्षेत्र की वर्तमान स्थिति तथा आगामी खरीफ मौसम की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कृषि क्षेत्र की वर्तमान स्थिति तथा आगामी… Read More

14 hours ago

कैबिनेट ने ‘भारत समुद्री बीमा पूल’ (बीएमआई पूल) के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने घरेलू बीमा पूल के निर्माण… Read More

14 hours ago

This website uses cookies.