Categories: News-Headlines

पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कल के लिए रेड अलर्ट और दिल्‍ली में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और मेघालय में रेड अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में तेज से बहुत तेज वर्षा होने की आशंका को देखते हुए ऐसा किया गया है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में रेड अलर्ट कल भी जारी रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है।

मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत और सिक्किम में कल अत्यधिक वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत और सिक्किम में कल अत्यधिक वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग ने कहा है कि अगले दो दिनों में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी तेज से बहुत तेज वर्षा की संभावना है। अगले चार दिन के दौरान पूर्वी राजस्थान और 15 तथा 16 जुलाई को हिमाचल प्रदेश के विभिन्‍न स्थानों पर भारी वर्षा होने की भी संभावना है।

विभाग ने पश्चिमोत्‍तर भारत में वर्षा में कमी का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। हालांकि, अगले पांच दिनों के दौरान गंगा के मैदानी इलाकों में बारिश जारी रहने की संभावना है। मध्य और प्रायद्वीपीय भारत में 14 जुलाई तक वर्षा की स्थिति सामान्य रहेगी और 15 से 16 जुलाई तक हल्‍की रहने तथा उसके बाद बढ़ने की संभावना है।

अगले दो दिनों में अरुणाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल उप-हिमालयी क्षेत्र तथा सिक्किम में भी अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कल के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों को जलभराव और कमजोर ढांचे वाले क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी है।

दिल्‍ली में ऑरेंज अलर्ट जारी

राष्ट्रीय राजधानी में कल आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी में वर्षा और हिमाचल प्रदेश तथा हरियाणा से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी का जलस्तर 207.71 मीटर पर पहुंच गया है। उन्‍होंने कहा कि यह अब तक का सबसे अधिक जल स्तर है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि इस संबंध में गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा गया है। मुख्‍यमंत्री ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से घर खाली करने का अनुरोध किया। उन्‍होंने बताया कि यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है।

Leave a Comment

Recent Posts

अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More

4 hours ago

एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?

एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More

5 hours ago

हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?

शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More

5 hours ago

जसपाल राणा की उपलब्धियों पर फिर हो रही चर्चा, खेल जगत में बढ़ी दिलचस्पी

भारतीय शूटिंग के दिग्गज हैं जसपाल राणा भारतीय निशानेबाजी की दुनिया में Jaspal Rana का… Read More

5 hours ago

Bigg Boss 20 Contestants News: नए सीजन को लेकर बढ़ी हलचल, इन नामों की एंट्री की चर्चा तेज

बिग बॉस 20 को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो… Read More

6 hours ago

खान सर ने FIR रद्द कराने के लिए पटना हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, मामले ने पकड़ा तूल

पटना हाईकोर्ट पहुंचे खान सर प्रसिद्ध शिक्षक और सोशल मीडिया पर लोकप्रिय एजुकेटर Khan Sir… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.