Categories: News-Headlines

बिहार में जहरीली शराब पीने से 22 लोगों की मृत्यु

बिहार सरकार ने राज्य के पूर्वी चंपारन जिले के मोतीहारी में हुई शराब दुर्घटना की जांच आपराधिक जांच विभाग से कराने का आदेश दिया है। पुलिस अपर महानिदेशक जे.एस. गंगवार ने कहा कि शराब दुर्घटना के अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए विशेष कार्यबल गठित किया गया है। जिले में छापेमारी भी की जा रही है। अब तक 21 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए इस घटना से संबंधित सभी सूचना जुटाने के आदेश दिए हैं।

राज्य के पूर्वी चंपारन जिले के मोतीहारी के विभिन्न क्षेत्रों में जहरीली शराब पीने से 22 लोगों की मृत्यु हुई है। कुछ लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है। 19 लोगों की हालत नाजुक होने के कारण मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। इन लोगों का इलाज मोतीहारी और मुजफ्फरपुर के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। तुर्कोलिया पुलिस स्टेशन के लक्ष्मीपुर गांव में सबसे पहले मरने वालों की खबर मिली। इसके बाद मोतीहारी के हरसिद्धि, पहाड़पुर और सुगौली क्षेत्रों से मरने वालों की खबर आई।

अप्रैल 2016 से नीतीश कुमार सरकार ने बिहार में शराब की बिक्री और उपभोग पर प्रतिबंध लगा रखा है। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने आरोप लगाया कि प्रशासन मोतीहारी शराब दुर्घटना में मरने वालों की संख्या को छुपाने की कोशिश कर रहा है। विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सरकार ने अभी तक राज्य के विभिन्न भागों में शराब से मरने वालों की हाल की घटना से सबक नहीं लिया है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

12 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

15 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

16 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

16 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.