Categories: STATE NEWS

बिहार में कोविड महामारी के बीच राज्‍य के विभिन्‍न डाकघरों में लगभग 65 लाख बचत बैंक खाते खोले गये

बिहार में कोविड महामारी के बीच राज्‍य के विभिन्‍न डाकघरों में लगभग 65 लाख बचत बैंक खाते खोले गये। राज्‍य में 34 लाख खाताधारकों में आठ सौ 18 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। बिहारमंडल के मुख्‍य पोस्‍ट मास्‍टर जनरल अनिल कुमार ने बताया कि इंडिया पोस्‍ट भुगतान बैंक के जरिए प्रत्‍यक्ष लाभ अंतरण और धन के लेनदेन के मामले में बिहार देश में पहले नंबर पर है।

सबसे बड़ा काम हम यह किये है कि घर-घर जाकर लोगों का पैसा पहुंचाना, किसी भी बैंक में आपका पैसा हो आपके घर पर जाकर आपका अंगूठा का निशान लेकर आधार अनेबल टू पेयमेंट सिस्टम इसको कहते है ए.ए.पी.एस. के द्वारा 34 लाख ट्रांजेक्शन हमने किये। जिससे की इन्हें घर से बाहर न जाना पड़े लाइन में लगना न पड़े, भीड़ में न जाना पड़े, खासकर हमारे बुजुर्गो को, महिलाओं को, माताओं को, बहनों को।

अनिल कुमार ने बताया कि डाकघरों में पार्सल सेवा के जरिए लोगों को जीवन रक्षक औषधियों और अन्‍य आवश्‍यक सामग्री उपलब्‍ध करायी गई। उन्‍होंने कहा कि सचल डाकघरों ने संकटकाल में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई।

उनको पार्सल पहुंचाना, उनको लाइफ सेविंग ड्रग्स जैसे कैंसर के हैं, बी.पी. के हैं, हर्ट के हैं, शुगर के हैं दवाओं को पहुंचाया जो उनको मार्केट से मिलना कठिन था।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री ने सांसदों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More

4 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री… Read More

6 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More

9 hours ago

सरकार ने धोलेरा विशेष आर्थिक क्षेत्र में भारत के पहले चिप फैब्रिकेशन प्लांट की अधिसूचना जारी की

सरकार ने अधिसूचित किया है कि टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुजरात के धोलेरा… Read More

9 hours ago

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,… Read More

9 hours ago

ईरान परमाणु हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले समृद्ध यूरेनियम को सौंपने पर सहमत: अमेरिकी राष्ट्रपति

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.