छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की दर बढ़कर लगभग 97 प्रतिशत हो गई है। प्रदेश में कल लगभग पचपन हजार से ज्यादा नमूनों की जांच की गई। राज्य में संक्रमण दर घटकर करीब तीन प्रतिशत ही रह गई है। इस बीच, छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक ने कोरोना संकट के दौरान सेवा भावना के साथ काम करने वाले पांच सौ से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया है।
छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी ने कोरोना संकट के दौरान कठिन परिस्थितियों में लगातार अपना दायित्व निभाने वाले राज्य पुलिस के पांच सौ से ज्यादा अधिकारियों और कर्मचारियों को ‘‘कोरोना वाॅरियर्स सम्मान’’ से विभूषित किया है। कल हुए इस वर्चुअल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीजीपी ने कहा कि जिस समय कोरोना संक्रमण अपने चरम पर था, उस समय भी अपनी जान की परवाह किए बिना ड्यूटी करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने संवेदनशीलता का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि इन कोरोना योद्धाओं ने अपनी सेवा भावना से पुलिस की लोक कल्याणकारी की भूमिका को भी सार्थक किया है।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment